आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today's Horoscope

Today’s Horoscope मेष : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सुदूर निवेश से फायदे के आज संकेत हैं। यदि आप सुदूर में अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो यह सही वक्त है।

वृष : आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है बड़े रोजगार के अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने कैरियर की दिशा परिवर्तित करें आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो कि आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा।

मिथुन : आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बच्चों से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, आप काफी चिंतामुक्त महसूस करेंगे। मित्रों के साथ पिकनिक पर जाएंगे, पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवन-साथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आप घर के कामों में उनका हाथ बंटा सकते हैं।

कर्क : आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपनेजा अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता है। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे।

ये भी पढें

गोमूत्र से कमाई मॉडल या चुनावी चमक

सिंह : आज आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अंतत: आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा था। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, कैरियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज यात्रा ज्यादा होने से थकान महसूस करेंगे। कलाकारों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उनकी कला की तारीफ होगी। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, गुस्से पर काबू रखें।

तुला : आज आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। आज आपको फायदा भी हो सकता है। जिस काम में आप लगे हैं उसमें फल अवश्य मिलेगा। कोई भी बात आज आप नाप-तोल पर करें। कुछ लोगों का आप से विरोध हो सकता है। आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप बिना भयभीत हुए निर्णय लें जो कि आपके भविष्य के लिए अछा साबित हो। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते हैं जो कि आज फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक  : आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए।

ये भी पढें

जातीय नारों की मंडी में 2027 का उत्तर प्रदेश किसका हिसाब करेगा

धनु : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भाई-बहन के रिश्तों में मिठास आएगी, एक-दूसरे से दिल खोलकर बातें शेयर करें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आप एक-दूसरे की परेशानियों को अच्छी तरह समझेंगे। मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी, मेहनत करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें।

मकर : आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

कुंभ : आज आपकी प्रसिद्धि का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने-अपने काम को लेकर पहले से ही सही योजना बना रखी है। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आपकी सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है और आपकी कीमती वस्तुओं के खोने या नष्ट होने की सम्भावना है।

मीन : आज आपका दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार देने से बचें। आज दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, अभी सर्दी है ऐसे में उन्हें सर्दी से बचा कर रखें। जीवन-साथी के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

बच्चों को किस उम्र तक करानी चाहिए ब्रेस्टफीडिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताया सही समय

शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार

सरफराज या जुरेल? गॉल में नंबर-6 पर किसे मिलेगा मौका

एक ही जगह टीवी और OTT का मज़ा, VZY की बिक्री 200 करोड़ पार

ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’

Spread the love

Mount Etna volcanic eruption
homeslider International

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

Mount Etna volcanic eruption:  इटली के सिसिली द्वीप (ज्वालामुखी) पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यूरोप के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना से लगातार राख और लावा निकलने की खबर है। ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के बाद जहां एक ओर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ी है, […]

Spread the love
Read More
Trump Secret Rescue
homeslider International

ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’

Trump Secret Rescue: ईरानी मिसाइल के खतरे से ट्रंप को गुपचुप दूसरे विमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर जुलाई 2026 में तुर्की के अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन चलाया गया था। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को आशंका थी कि ईरान से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Parliament
Analysis homeslider Politics

संसद में हंगामा ही सिर्फ मकसद नहीं होना चाहिए

Parliament लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र लगभग हंगामे की भेंट चढ़ गया है। जहां देश को आगे बढ़ाने के लिये चर्चा होना चाहिए, वहां दो सियासी घरानों के पुत्रों का अहंकार उसे ले डूबा, जबकि लोकतंत्र की बुनियाद इस बात पर टिकी है कि सदन में चर्चा, बहस और असहमति के माध्यम से देश […]

Spread the love
Read More