
VZY Smart TV: आज दर्शक मनोरंजन के लिए अलग-अलग डिवाइस और प्लेटफॉर्म के बीच नहीं उलझना चाहते। वे लाइव टीवी, OTT और अपनी पसंद का कंटेंट एक ही जगह आसानी से देखना चाहते हैं। इसी बदलती पसंद के बीच डिश टीवी ग्रुप के कनेक्टेड एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा VZY (वीजेडवाई) स्मार्ट टीवी लॉन्च के पहले ही साल में 200 करोड़ रुपए से अधिक की कुल बिक्री दर्ज कर चुका है। VZY में लाइव टीवी चैनल, OTT ऐप्स और AVOD कंटेंट एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध हैं। इसमें पारंपरिक सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होती, जिससे ग्राहकों को टीवी और स्ट्रीमिंग का आसान और एकीकृत अनुभव मिलता है। चुनिंदा मॉडल खरीदने पर 30,000 रुपए तक के विशेष कंटेंट लाभ भी दिए जा रहे हैं। VZY की पहुँच बड़े शहरों के साथ टियर-II और टियर-III शहरों तक बढ़ाने में डिश टीवी ग्रुप के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पार्टनर्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस की भी अहम भूमिका रही है।
ये भी पढें
Thar-Scorpio खरीदने का शानदार मौका! Mahindra SUV पर 1.25 लाख तक का फायदा
डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज डोभाल ने कहा कि पहले ही साल में 200 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री भारतीय ग्राहकों के बीच कनेक्टेड एंटरटेनमेंट की बढ़ती स्वीकार्यता दिखाती है। उन्होंने कहा कि VZY के जरिए कंपनी बदलती जरूरतों को पूरा करने के साथ कनेक्टेड एंटरटेनमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुखप्रीत सिंह ने कहा कि VZY लाइव टीवी, OTT, AVOD और आसान कंटेंट सर्च को एक ही जगह उपलब्ध कराता है। उनके मुताबिक, 200 करोड़ रुपए की बिक्री ग्राहकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। VZY की यह उपलब्धि स्मार्ट टीवी के बढ़ते इस्तेमाल और एक ही जगह पर अलग-अलग मनोरंजन सुविधाएं पाने की ग्राहकों की बढ़ती पसंद को भी दिखाती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लाल किला धमाके पर बड़ा खुलासा, AQIS से जुड़े संगठन का सामने आया कनेक्शन
संसद में हंगामा ही सिर्फ मकसद नहीं होना चाहिए
जातीय नारों की मंडी में 2027 का उत्तर प्रदेश किसका हिसाब करेगा
शाह संसद में बयान देने को तैयार, लेकिन विपक्ष सुनने को नहीं राजी
अरुणाचल प्रदेश में तनाव की खबरों के बीच चीन बोला- भारत के साथ संपर्क जारी


2 thoughts on “एक ही जगह टीवी और OTT का मज़ा, VZY की बिक्री 200 करोड़ पार”
Comments are closed.