पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

Kathmandu

शाश्वत तिवारी

Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स’ (HICDP) को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

ये भी पढें

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली 80.3 करोड़ नेपाली रुपये की कुल अनुदान सहायता से इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को नेपाल के चार प्रांतों के सात जिलों में लागू किया जाएगा। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुनसरी जिले के धरान में स्थित ‘बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान’ का पूरी तरह डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इसके अलावा दैलेख में 10-बेड के अस्पताल और सुनसरी के बरजू गांव में 15-बेड के नए अस्पताल भवनों का निर्माण होगा।

WhatsApp Image 2026 08 12 at 4.23.42 PM

इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में मोरंग जिले में ‘बेलबारी मल्टीपल कैंपस’ के लिए एक आधुनिक शैक्षणिक भवन तैयार किया जाएगा। दूतावास ने बताया कि कृषि क्षेत्र में भोजपुर, धाडिंग, हुमला और स्यांजा जिलों में कृषि उपज संग्रह केंद्र, कोल्ड स्टोरेज, पशुधन केंद्र तथा कृषि संवर्धन केंद्र बनाए जाएंगे। भारतीय दूतावास ने कहा भारत सरकार ने इन आठ प्रोजेक्ट्स सहित 2003 से नेपाल में 605 एचआईसीडीपी पर काम किया है।

ये भी पढें

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

इनमें से 512 प्रोजेक्ट्स स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, कनेक्टिविटी, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण के क्षेत्रों में पूरे हो चुके हैं, और बाकी प्रोजेक्ट्स लागू होने के अलग-अलग चरणों में हैं। करीबी पड़ोसी होने के नाते, भारत और नेपाल कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सहयोग कर रहे हैं। HICDP का कार्यान्वयन, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के साथ-साथ नेपाल सरकार के विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूत करने में भारत सरकार के निरंतर सहयोग को दर्शाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

असम की मदद को आगे आए कई राज्य, 10 करोड़ देगा बंगाल

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

 

Spread the love

One thought on “पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर”

Comments are closed.

homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More
Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More
Madhya Pradesh National

उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़ी टियर गैस

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और पुलिस के मुताबिक, […]

Spread the love
Read More