नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी से इलाके में चल रहे नशे के नेटवर्क को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत SSB रोड स्थित बैरियहवा पुल के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार UP 53 ईडी 7338 को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले बड़ी संख्या में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।

ये भी पढें

LIC के बाद इन सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, निवेशकों की नजर इन शेयरों पर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद जिलानी उर्फ जाकिर पुत्र मोहम्मद याकूब, निवासी वार्ड नंबर 16 बहादुर शाह नगर, थाना नौतनवां तथा सुग्रीव पुत्र बृजलाल चौहान, निवासी गजरहा, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डायजेपाम के 156 पीस, ब्रूफेन के 776 पीस तथा 861 टेंपल इंजेक्शन, कुल 2283 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इसके अलावा तलाशी में एक पैड फोन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 900 रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई है।

ये भी पढें

कर्नाटक में गुटखा और तंबाकू वाले पान मसाले पर एक साल का बैन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे सीमा क्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष नौतनवां अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार समेत दोनों आरोपियों को नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में धारा 8/21/23 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा
रही है। दोनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

LIC के बाद इन सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, निवेशकों की नजर इन शेयरों पर

टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव, N चंद्रशेखरन का इस्तीफा

कर्नाटक में गुटखा और तंबाकू वाले पान मसाले पर एक साल का बैन

 

Spread the love

One thought on “नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार”

Comments are closed.

Hathras
Crime News

हाथरस में दुस्साहसिक घटना: सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की हत्या

Hathras चाकुओं से गोदकर ली गई जान, लूट की आंशका डबल मर्डर की घटना से इलाके में फैली सनसनी, एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर कातिलों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई रविवार सुबह हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में एक और दुस्साहसी वारदात हुई। हाथरस जिले […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More