संसद परिसर में NDA-कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

Uproar in Parliament

संसद में जोरदार हंगामा

Uproar in Parliament: BJP सांसद ने पूछा- राहुल झारखंड क्यों नहीं गए, प्रियंका बोलीं- वे छात्रों से मिल चुके संसद परिसर में NDA और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने पर BJP सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। BJP सांसद मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं।

प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- राहुल झारखंड गए हैं और छात्रों से मिल चुके हैं। लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही पहले 11 बजे तक स्थगित की गई। दोपहर 2 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही हंगामे के चलते कार्यवाही बुधवार तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र का 13 अगस्त को आखिरी दिन है। ती हफ्तों के दौरान संसद की कार्यवाही लगातार हंगामे के कारण प्रभावित रही है। विपक्ष दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहा है।

ये भी पढें

FCRA बिल की समीक्षा करेगी JPC

राहुल गांधी पर BJP ने उठाया सवाल

सरकार ने सोमवार को कहा था कि अमित शाह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। हालांकि, राहुल ने कहा कि हमें शाह की राय नहीं सुननी बल्कि यह जानना है कि छात्रों पर पुलिस एक्शन का आदेश किसने दिया था।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि केरलम के पुराने नाम को बरकरार रखने वाला बिल बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, केरलम एक खूबसूरत राज्य है और केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के सीनियर सांसद हैं। मुझे दुख है कि बिल पास होने के दौरान वे अपनी बात नहीं रख सके। हंगामे के बीच लोकसभा में दो बिल बिना चर्चा के पास हो गए।

इनमें केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) बिल, 2026 शामिल है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केरल का नाम बदलने वाला बिल पेश किया। नारेबाजी के बीच इसे बिना बहस के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) बिल, 2026 पेश किया। लगातार हंगामे के बीच यह बिल भी बिना बहस के पारित हो गया। लोकसभा अब तक 11 बिल पारित कर चुकी है। इनमें केवल दो बिलों पर बहस हुई है, जबकि बाकी बिल विपक्ष के विरोध के बीच बिना चर्चा के पारित किए गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ATM से अब निकलेगा प्लास्टिक का नोट

दो दिन भी नहीं चला ‘इस्लामिक नाटो’ का गुब्बारा

खाने के बाद बैठने के बजाय 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर पर पड़ेगा ये असर

भूटान पर चीन की नजर! कंवल सिब्बल ने खोली ड्रैगन की रणनीति, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

‘मंगल मिलन’ में PM मोदी का स्वागत, NDA सांसदों ने तिरंगा लहराकर लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

 

Spread the love

West Bengal CM
National Politics West Bengal

CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

अब सड़क मार्ग से जाएंगे CM West Bengal CM: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। CM शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में […]

Spread the love
Read More
Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More
Private hospital
Health National

अब प्राइवेट अस्पतालों की नहीं चलेगी मनमानी

Private hospital: प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का खर्च कम करने के लिए संसद की स्थायी समिति ने एक अहम सुझाव दिया है। कमेटी ने कहा है कि बड़े शहरों में प्राइवेट अस्पतालों के कमरों का किराया थ्री स्टार होटल के कमरों से कम होना चाहिए। समिति ने सरकार से इस नियम को निजी अस्पतालों के […]

Spread the love
Read More