FCRA बिल की समीक्षा करेगी JPC

FCRA Bill

सरकार ने दिए बड़े संकेत

FCRA Bill 2026: केंद्र सरकार विवादित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संसद में आगे बढ़ाने से पहले विस्तृत समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज सकती है। सरकार ने इस बारे में बड़ा संकेत देते हुए वह इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। सोमवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई लेकिन इसमें न तो FCRA बिल और न ही परिसीमन बिल को कार्यसूची में शामिल किया गया था। इससे यह साफ हो गया है कि सरकार भीतर ही भीतर FCRA बिल को JPC के हवाले करने जा रही है।

विपक्षी दलों और कई राज्य स्तरीय नेताओं के कड़े विरोध के बाद सरकार ने यह कदम उठाने के संकेत दिए हैं, यद्यपि विपक्ष इस विधेयक को पूरी तरह वापस लेने पर अड़ा हुआ है। सरकार संसद में जारी गतिरोध को खत्म करना चाहती है। इसके लिए उसने प्रयास भी शुरू कर दिये हैं। PM नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है। इससे पहले रिजिजू लगातार विपक्षी नेताओं से भी संपर्क साध रहे थे, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाई जा सके।

ये भी पढें

गोरखपुर समेत कई जिलों में जल्द घोषित होगी नई टीम, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

क्या है FCRA संशोधन विधेयक 2026 और विवाद?

यह विधेयक 25 मार्च 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन अलग-अलग हितधारकों और सामाजिक संगठनों के कड़े विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था। उनकी मुख्य चिंता हैं- विदेशी फंडिंग के नियमों को कड़ा करना; धारा 15 (Section 15) को निरस्त करने की मांग। जहां एक तरफ सरकार FCRA बिल को संसदीय समिति के पास भेजने का विकल्प देख रही है, वहीं विपक्षी दल इस पर राजी नहीं हैं। विपक्ष का स्पष्ट कहना है कि बिल को सिर्फ समीक्षा के लिए भेजना काफी नहीं है, बल्कि सरकार को इसे पूरी तरह से वापस करना होगा।

DMK, NCP और ईसाई संगठनों का रुख कड़ा

विधेयक का विरोध केवल पारंपरिक विपक्षी दलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दलों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष MK स्टालिन ने कहा कि सांसद P विल्सन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिल को वापस लेने और मौजूदा कानून की धारा 15 को निरस्त करने की मांग की है।

परिसीमन विधेयक पर केंद्र सरकार को द्रमुक के समर्थन की जरूरत हो सकती है, ऐसे में FCRA बिल पर DMK का रुख सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। NCP (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि हर विदेशी फंडिंग को हमेशा शक की निगाह से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को या तो इसे वापस लेना चाहिए या JPC के पास भेजना चाहिए। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा और प्रमुख ईसाई सामाजिक संगठनों ने भी केंद्र सरकार से इस विधेयक को JPC को सौंपने की अपील की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गोरखपुर समेत कई जिलों में जल्द घोषित होगी नई टीम, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

खाने के बाद बैठने के बजाय 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर पर पड़ेगा ये असर

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी के वादे से जुड़े मामले में गंभीर आरोप

 

Spread the love

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक की लहर

Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 की रात लखनऊ के SGPGI में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More