इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब इटावा जिले में एक महिला सिपाही प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा कर मौत को गले लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की तो पता चला कि महिला सिपाही ने पति से कहासुनी के बाद यह कदम उठाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढें

पति ने चैट्स देखे तो उड़े होश! पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप

मूल रूप से सहारनपुर जिले की रहने वाली 2019 बैच की महिला सिपाही प्रियंका इटावा जिले के सैफई थाने में तैनात थी और सिविल पुलिस लाइन में रहती थी। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले रजत से प्रेम विवाह की थी। पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीकठाक चल रहा था कि अचानक दंपति के बीच हुई कहासुनी के बाद प्रियंका ने खौफनाक कदम उठाते हुए कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद घरवालों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही प्रियंका के घरवालों ने उसके पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बारिश में बनाएं गरमा-गरम समोसा चाट, सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगी स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी

सुजीत सिन्हा एनकाउंटर से उठे सवाल, पुलिस की कहानी ने दिलाई विकास दुबे केस की याद

गोरखपुर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले CM योगी और सांसद रवि किशन

मक्का की डील से बदलेगा पश्चिम एशिया या फिर यह सिर्फ कागजी गठबंधन साबित होगा?

Spread the love

One thought on “इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे हैं धन लाभ और सफलता के खास योग

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्र्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। वृषभ : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
Crime News

घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के तोरई गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी व जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति पत्नी रमेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   पीड़िता के मुताबिक,बीती शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह […]

Spread the love
Read More