गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सनद रहे कि गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव ने रविवार को बैरक की तीसरी मंजिल पर चादर के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस मामले की छानबीन पुलिस अफसरों ने गहनता से की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी थी।

ये भी पढ़े

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि मृतक सिपाही आकाश यादव के पिता बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित खेड़की गांव निवासी अनिल यादव ने जैसे ही गोमतीनगर थाने में तहरीर दी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता अनिल यादव का आरोप है कि उनका बहादुर बेटा आकाश कई बार घर आकर बताया कि गोमतीनगर थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

हैलो फ्रेंड से IIT तक युवाओं में अपनी पैठ बचाने में कामयाब रही सरकार और संघ

महिला आरक्षी अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का दबाव बनाने लगी थी। आरोप है कि लालची महिला सिपाही को रूपयों का इस कदर लालच चढ़ा कि वह आकाश को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। बेरह महिला आरक्षी ने इस कदर प्रताड़ित किया कि आकाश यादव मजबूर होकर आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चन्द्र तिवारी के मुताबिक मृतक आकाश यादव के पिता अनिल यादव की मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

तू मेरे किसी काम का नहीं है, तू कहीं भी जाकर मर जा

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक आकाश यादव के पिता अनिल यादव ने कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी उसने मेरे बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। आरोप है कि जब आकाश ने पैसे देने से मना किया तो बेरहम महिला आरक्षी आकांक्षा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और कहा कि देखती हूं तू और तेरा परिवार कैसे बचाता है। अनिल यादव के मुताबिक इतना होने के बाद भी उनका लाडला यह बातें किसी से नहीं बताया था कि उसके ऊपर क्या गुजर रही है। लिहाजा एक महिला सिपाही के लिए एक घर का हमेशा के लिए चिराग बुझ गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बारिश में बनाएं गरमा-गरम समोसा चाट, सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगी स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी

फैशन शॉपिंग की तलाश पूरी; शहर में खुला कॉयू का फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन

सुजीत सिन्हा एनकाउंटर से उठे सवाल, पुलिस की कहानी ने दिलाई विकास दुबे केस की याद

सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर गरमाई पंजाब की सियासत

सरफराज खान को प्लेइंग XI में कैसे मिलेगी जगह? किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

 

2 thoughts on “गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More