फर्जी पहचान से 25 शादियां और करोड़ों की ठगी का आरोप, अनुज त्रिवेदी पर शिकंजा कसने की तैयारी

Anuj Trivedi

अनुज त्रिवेदी के खिलाफ बढ़ीं शिकायतें

Anuj Trivedi 25 Wedding: फर्जी पहचान बनाकर कथित तौर पर 25 महिलाओं से शादी करने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले में अब चार कथित पीड़ित महिलाएं सीतापुर पहुंचीं और SDM आयुष चौधरी को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोपी के समधी और बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने भी रेउसा थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई है।

अनुज त्रिवेदी मूल रूप से सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल वह मुंबई में दर्ज एक मामले के सिलसिले में यरवदा जेल में बंद है। शिकायत करने वाली महिलाओं ने आरोपी पर अलग-अलग फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर शादी करने, शारीरिक संबंध बनाने और करोड़ों रुपये के साथ कीमती गहने हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

600 करोड़ रुपये और एक किलो सोने के गहनों का आरोप

ADM को शिकायत देने पहुंचीं सविता भंडारकर, संगीता ठाकरे, अर्चना गुप्ता और प्रतिभा ने आरोपी पर करीब 600 करोड़ रुपये और एक किलो सोने के गहने ठगने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि अनुज ने कथित तौर पर अपनी असली पहचान छिपाकर अजय अग्रवाल, संतोष सिंह और अजय गुप्ता जैसे अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया और कई महिलाओं से शादी की। शिकायत में आरोपी के बेटे प्रखर त्रिवेदी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

ये भी पढें

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

BJP विधायक ज्ञान तिवारी ने भी दर्ज कराई FIR

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी के समधी और BJP विधायक ज्ञान तिवारी ने भी रेउसा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज कराने के बाद विधायक ने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ फेसबुक लाइव किया और अनुज त्रिवेदी पर गंभीर आरोप लगाए। लाइव के दौरान विधायक ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसे फांसी की सजा दिए जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि अनुज खुद को मुंबई का बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी बताकर लोगों के सामने पेश करता था।

मुंबई की जेल में बंद है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के चंद्रावल गांव निवासी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ 17 जून को मुंबई में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल वह मुंबई की यरवदा जेल में बंद है। अब सीतापुर में चार महिलाओं की शिकायत और BJP विधायक की FIR के बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है।

सीतापुर पुलिस करेगी मामले की जांच

पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद अब सीतापुर पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस आरोपी की कथित फर्जी पहचान, विवाह से जुड़े दस्तावेज, पैसों के लेन-देन, संपत्ति और अन्य शिकायतों की जांच कर सकती है। जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सच्चाई और कथित धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क से पर्दा उठने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आरोपी ने कितनी महिलाओं के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की और आर्थिक नुकसान की वास्तविक रकम कितनी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

उंगलियां चटकाना बीमारी नहीं, ज्यादा जोर से चटकाने पर हो सकता है नुकसान

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

15 अगस्त से पहले सोनौली बॉर्डर हाई अलर्ट, DM-SP ने संभाली कमान

सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष का खास संयोग, जानें शिव पूजा के आसान उपाय

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

 

Spread the love

2 thoughts on “फर्जी पहचान से 25 शादियां और करोड़ों की ठगी का आरोप, अनुज त्रिवेदी पर शिकंजा कसने की तैयारी

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More