15 अगस्त से पहले सोनौली बॉर्डर हाई अलर्ट, DM-SP ने संभाली कमान

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अतिसंवेदनशील और महत्वपूर्ण सीमा क्षेत्र माने जाने वाले सोनौली बॉर्डर पर सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोनौली बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी, एजेंसियां अलर्ट

15 अगस्त के मद्देनजर सोनौली बॉर्डर के साथ भारत-नेपाल सीमा के अन्य क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए लगातार सक्रिय हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बॉर्डर पर अलर्ट बढ़ाया गया है। SSB समेत सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

ये भी पढें

सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष का खास संयोग, जानें शिव पूजा के आसान उपाय

SP ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की गई है। संयुक्त गश्त और बॉर्डर सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई है। आने वाले एक सप्ताह तक विशेष सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है।

कार्गो से लेकर यात्रियों तक, हर आवाजाही पर नजर

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सोनौली बॉर्डर एक महत्वपूर्ण सीमा क्षेत्र है, जहां से बड़ी संख्या में कार्गो, यात्री वाहन, ट्रक और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है।

सोनौली बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
सोनौली बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी

DM के मुताबिक पुलिस, SSB, IB और बॉर्डर से जुड़ी अन्य एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। पुलिस पोस्ट और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग

सोनौली के अलावा भारत-नेपाल सीमा के अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी संदिग्ध या अराजक तत्व भारत में प्रवेश न कर सके और भारत से नेपाल की ओर भी किसी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

ये भी पढें

सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर गरमाई पंजाब की सियासत

अधिकारियों के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग और निगरानी लगातार जारी है। 15 अगस्त तक सुरक्षा एजेंसियों को ग्राउंड पर सक्रिय रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण में पूरी टीम रही मौजूद

सोनौली बॉर्डर के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह, एसएसबी सहायक कमांडेंट संदीप सिंह, कस्टम अधीक्षक संजय मिश्रा,सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

15 अगस्त तक ग्राउंड पर रहेगी कड़ी निगरानी

प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस तक भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस, SSB, IB, कस्टम और अन्य संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी करेंगी। प्रशासन का फोकस सीमा पर सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों को समय रहते रोकने और स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखने पर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर गरमाई पंजाब की सियासत

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने खदेड़ा

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

 

 

 

Spread the love

Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गोरखपुर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले CM योगी और सांसद रवि किशन

बोले- घरों पर झंडा जरूर फहराएं तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान-योगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur :  भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को नागरिक दायित्व से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की […]

Spread the love
Read More
Anuj Trivedi
Crime News Uttar Pradesh

फर्जी पहचान से 25 शादियां और करोड़ों की ठगी का आरोप, अनुज त्रिवेदी पर शिकंजा कसने की तैयारी

अनुज त्रिवेदी के खिलाफ बढ़ीं शिकायतें Anuj Trivedi 25 Wedding: फर्जी पहचान बनाकर कथित तौर पर 25 महिलाओं से शादी करने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले में अब चार कथित पीड़ित महिलाएं सीतापुर पहुंचीं और SDM आयुष चौधरी को लिखित शिकायत […]

Spread the love
Read More
Vishal Aditya Singh
Entertainment Uttar Pradesh

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

 पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा एलिमिनेशन Khatron Ke Khiladi 15 Elimination:  रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ है। मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले विशाल […]

Spread the love
Read More