
पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल
DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में युवती के पिता और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। युवती का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।
इलाज के बहाने बेटी को आगरा ले गया पिता
पुलिस के अनुसार, युवती करीब तीन महीने की गर्भवती थी। उसके पिता लखपत सिंह को कथित तौर पर इस बात का पता चला तो वह सामाजिक बदनामी को लेकर नाराज था। आरोप है कि 28 जुलाई को वह बेटी को इलाज कराने के बहाने आगरा ले गया। अगले दिन वह एक रिश्तेदार के साथ युवती को चंबल नदी के किनारे ले गया। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर युवती को नदी में डुबो दिया।
पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
पुलिस को 31 जुलाई को एक PCR कॉल के जरिए मामले की जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान पिता ने शुरुआत में दावा किया कि इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई थी और आगरा में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, पूछताछ में उसके बयान बदलते रहे, जिसके बाद पुलिस को संदेह हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इससे पिता, युवती और दूसरे आरोपी के आगरा जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस को कुछ तस्वीरें भी मिली हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।
पैर छूने के बाद नदी में डुबोने का आरोप
पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर यह भी सामने आया कि पिता ने बेटी के पैर छुए और फिर उसे जबरन नदी के पानी में ले गया। आरोप है कि उसने युवती को पानी में डुबो दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और युवती के शव की तलाश जारी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढ़े
E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन
आपकी रसोई में तो नहीं पहुंच रहा विदेशी लहसुन? खरीदते समय इन बातों से करें पहचान
पाकिस्तान-तुर्किए-सऊदी की नई दोस्ती, क्या बदलने वाला है अमेरिका का दबदबा?
ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि में विकास की नई तस्वीर, खन्नौत नदी पर पुल ने बदली गांव की राह


One thought on “एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली”
Comments are closed.