
Governor on hostel food : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हॉस्टल की मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तुरंत जांच के निर्देश दिए। राज्यपाल ने रसोई में इस्तेमाल हो रहे तेल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए फूड सेफ्टी टीम को मौके पर बुलाया और सैंपल लेने के आदेश दिए।
यह मामला उस समय सामने आया जब राज्यपाल गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।
खाने के तेल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल खुद हॉस्टल की रसोई में पहुंचीं और वहां तैयार हो रहे भोजन की जांच की। उन्होंने खाने के डिब्बे खुलवाकर उसमें मौजूद सामग्री को देखा। तेल की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि यह खाना बनाने वाला तेल है या खराब तेल। राज्यपाल ने कहा कि वह लंबे समय से घर की रसोई संभालती रही हैं, इसलिए उन्हें खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का अंदाजा हो जाता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोजन और तेल के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाए।
ये भी पढें
अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, सिर समेत शरीर पर मिले 23 गंभीर घाव
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन मिलना बेहद जरूरी है। अगर छात्रों को खराब गुणवत्ता वाला खाना मिलेगा तो इसका असर उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर पड़ेगा।
राज्यपाल ने खुद रखा सैंपल जांच का भरोसा
राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने एक सैंपल अलग से भी लिया है, जिसे वह लखनऊ भेजकर जांच कराएंगी। उन्होंने कहा कि कई बार जांच के लिए भेजे गए सैंपल में बदलाव की आशंका रहती है, इसलिए उन्होंने अपनी तरफ से भी नमूना सुरक्षित रखा है।
उन्होंने हॉस्टल की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। राज्यपाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में कुल 9 हॉस्टल हैं, जिनमें तीन छात्राओं के लिए हैं। इनमें से एक गर्ल्स हॉस्टल में मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं छह ब्वॉयज हॉस्टल में से दो में भी सुधार कार्य जारी है।
ये भी पढें
अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गोरखपुर की व्यवस्था पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘गोरखपुर मॉडल’ की कमियां सामने आने के साथ ही ‘गुजरात मॉडल’ का भी जिक्र हो गया। उन्होंने दोनों जगह भाजपा सरकार होने का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि डबल इंजन सरकार अब ट्रबल इंजन बन चुकी है।
कांग्रेस नेता ने भी दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि वह इसी तरह सरकार की व्यवस्थाओं की कमियों को सामने लाती रहें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, सिर समेत शरीर पर मिले 23 गंभीर घाव
गुडंबा: सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर से चेन छीनी


2 thoughts on “गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा”
Comments are closed.