गुडंबा: सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर से चेन छीनी

Lucknow

बाइक सवार लुटेरे वारदात के बाद फरार, नाकेबंदी के बावजूद पुलिस खाली हाथ

सेक्टर जे जानकीपुरम में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow : राजधानी लुटेरों के निशाने पर है। गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति के गले से मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन छीन कर भाग निकले। वह शोर मचाते हुए पीछे-पीछे दौड़े लेकिन चंद मिनटों में ही बदमाश आंखों से ओझल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एक बार फिर हमेशा की तरह क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग नहीं लगा। पुलिस आसपास में लगे CCTV फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढें

Handloom Day 2026: बनारसी से कांजीवरम तक, जानिए भारत के राज्यों की मशहूर हैंडलूम साड़ियां

मूल रूप से जनपद लखीमपुर-खीरी निवासी डॉ पवन कपूर गुडंबा क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम में रहते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह डॉ पवन कपूर शुक्रवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर के पीछे गली में पहुंचे कि तभी हेलमेट लगाए एक बाइक सवार दो युवक उनके पास आ धमके। डॉक्टर कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन कर फर्राटा भरते हुए मौके से भाग निकले।

डॉक्टर शोर मचाते हुए कुछ दूर तलक गए, लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Handloom Day 2026: बनारसी से कांजीवरम तक, जानिए भारत के राज्यों की मशहूर हैंडलूम साड़ियां

डेटिंग एप पर करती थी दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग

40 साल से फरार सजायाफ्ता वोटर ID से दबोचा गया

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, मेयर को मिला हमले की धमकी वाला मेल; पुलिस जांच में जुटी

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “गुडंबा: सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर से चेन छीनी

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More