
Aban’s post-mortem report : माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। डॉक्टरों के पैनल की जांच में अबान के शरीर पर 23 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में गहरी चोट के अलावा लीवर, फेफड़े, तिल्ली और आंतों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराई थी
जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
ये भी पढें
गुडंबा: सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर से चेन छीनी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हो गए।
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम
परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन ने डॉक्टरों का पैनल गठित कर पोस्टमॉर्टम कराया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों मृतकों की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी अन्य कारण से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि पहले अबान अहमद के शव की जांच की गई, जिसके बाद सोनू के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई।
ये भी पढें
भाई अहजम ने शव देखकर खोया आपा
हादसे की सूचना मिलने के बाद अतीक अहमद का बेटा अहजम अहमद झांसी पहुंचा था। पोस्टमॉर्टम हाउस में जब उसने अपने छोटे भाई अबान का शव देखा तो वह भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा।
परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक रोता रहा। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए और उन्हें प्रयागराज ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाना है।
कार से मिले कई सामान, जांच जारी
हादसे के बाद फॉरेंसिक टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच की। पुलिस के मुताबिक, कार से सिगरेट के पैकेट, जूते और कुछ किताबें मिली हैं। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत-चीन सीमा वार्ता तकनीकी जानकारी साझा करने पर विशेष जोर
CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘कुछ लोग जीवन भर बच्चे रहते हैं’
Handloom Day 2026: बनारसी से कांजीवरम तक, जानिए भारत के राज्यों की मशहूर हैंडलूम साड़ियां


3 thoughts on “अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, सिर समेत शरीर पर मिले 23 गंभीर घाव”
Comments are closed.