CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘कुछ लोग जीवन भर बच्चे रहते हैं’

CM Yogi's taunt on Akhilesh

CM Yogi’s taunt on Akhilesh :  राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर लखनऊ के लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उत्कृष्ट बुनकरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हथकरघा क्षेत्र के विकास और सरकार की योजनाओं का जिक्र किया, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए तीखा राजनीतिक हमला भी बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग उम्र बढ़ने के बाद भी अपनी सोच में बदलाव नहीं ला पाते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे।” मुख्यमंत्री के इस बयान को अखिलेश यादव पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।

पुरानी सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले प्रदेश के विकास को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की राजनीति और दिनचर्या सिर्फ निजी गतिविधियों तक सीमित थी, जबकि प्रदेश की जनता और विकास से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

ये भी पढें

वरुण धवन की हॉरर फिल्म से YRF की नई शुरुआत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले के समय में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंता का विषय थी। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में डर का माहौल था, लेकिन वर्तमान सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और प्रदेश में विकास के साथ सुशासन स्थापित करने का काम किया जा रहा है।

12 बुनकरों को मिला संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 12 उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार चार अलग-अलग श्रेणियों में दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बुनकरों को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान वालों को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इस साल भी वाराणसी के बुनकरों का प्रदर्शन शानदार रहा। साड़ी, ब्रोकेड और ड्रेस मैटेरियल श्रेणी में वाराणसी क्षेत्र के बुनकरों ने कई पुरस्कार हासिल किए।

अलग-अलग श्रेणियों में बुनकरों का सम्मान

सूती दरी, वूलेन दरी, आसनी और दरेट श्रेणी में सीतापुर के अकील अहमद को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं कानपुर नगर के मो. शारिक अंसारी और बरेली के मुन्ने अली को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

ये भी पढें

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, मेयर को मिला हमले की धमकी वाला मेल; पुलिस जांच में जुटी

बेडशीट, बेड कवर और होम फर्निशिंग श्रेणी में बिजनौर के कफील अहमद प्रथम रहे, जबकि बागपत के प्रमोद कुमार और गोरखपुर के फैजुल हसन अंसारी को अन्य स्थानों के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा स्टोल, स्कार्फ, गमछा और अन्य उत्पादों की श्रेणी में वाराणसी के प्यारे लाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। बाराबंकी की आयशा बानो और गोरखपुर के रेहान वसीम को भी सम्मान मिला।

हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार बुनकरों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर बाजार और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हथकरघा उद्योग प्रदेश की पारंपरिक पहचान है और इसे नई तकनीक व बाजार से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, मेयर को मिला हमले की धमकी वाला मेल; पुलिस जांच में जुटी

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं; पत्रकारों और पुलिस पर हमला

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने रखा पक्ष

Spread the love

2 thoughts on “CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘कुछ लोग जीवन भर बच्चे रहते हैं’

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल

अबान के जनाजे में शामिल होंगे अतीक के बेटे अली और उमर हाईकोर्ट ने दी पैरोल; मीडिया से बातचीत पर रोक Atiq Ahmed’s sons granted parole : माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके बड़े भाइयों को राहत […]

Spread the love
Read More
Amarmani Tripathi
Crime News Politics Uttar Pradesh

अमरमणि की सियासी सक्रियता से सहमा मधुमिता-सारा का परिवार

मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार Amarmani Tripathi’s political activity: अमरमणि की राजनीतिक सक्रियता बढ़ने से मधुमिता-सारा का परिवार डरा हुआ है। कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला और अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री से न्याय और सुरक्षा की मांग की। इन […]

Spread the love
Read More
Samajwadi Party
Uttar Pradesh

गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Governor on hostel food :  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हॉस्टल की मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तुरंत जांच के निर्देश दिए। राज्यपाल ने रसोई में इस्तेमाल हो रहे तेल की गुणवत्ता […]

Spread the love
Read More