संकटमोचक बना भारत डेंगू प्रकोप से जूझ रहे श्रीलंका को भेजी मदद

India-Sri Lanka Health Assistance

डेंगू के कहर के बीच भारत की पहल

India-Sri Lanka Health Assistance:  भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी प्रथम) नीति के तहत एक बार फिर संकट के समय श्रीलंका के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता और ‘फर्स्ट रेस्पॉन्डर’ होने की भूमिका को दोहराया है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने 4 अगस्त को कोलंबो में श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नलिनदा जयतिस्सा को 500 लीटर ‘टेक्निकल मैलाथियान’ की खेप आधिकारिक रूप से सौंपी।

यह चिकित्सा सहायता श्रीलंका में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने और इस बीमारी को रोकने के प्रयासों में मदद के लिए दी गई है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा भारत डेंगू के ख़िलाफ़ लड़ाई में श्रीलंका के साथ खड़ा है! श्रीलंका में डेंगू पर काबू पाने की चल रही कोशिशों में मदद के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों की तरफ़ से माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा को 500 लीटर टेक्निकल मैलाथियान सौंपकर खुशी हो रही है।

संकट में श्रीलंका का सहारा बना भारत

श्रीलंका इस समय डेंगू के गंभीर संकट से जूझ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में इस साल अब तक 86,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मच्छरों के संचरण को रोकने के लिए मैलाथियान एक अत्यंत प्रभावी कीटनाशक है, जिसका उपयोग बड़े पैमाने पर फॉगिंग अभियानों में किया जाएगा।

ये भी पढें

GPS जैमिंग पर उठे सवाल, US सेना की एक्सरसाइज के दौरान विमान हादसे की जांच तेज

 

श्रीलंका सरकार के अनुरोध के बाद तुरंत त्वरित मदद कोलंबो पहुंचाई गई है। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री जयतिस्सा ने इस पर भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग श्रीलंका के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में बेहद मददगार साबित होगा।

यह मानवीय पहल भारत की उस दीर्घकालिक विदेश नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसके तहत वह हर छोटी-बड़ी मुसीबत में अपने पड़ोसियों के लिए हमेशा सबसे पहले खड़ा रहता है। चाहे कोविड-19 महामारी के दौरान वैक्सीन पहुंचाना हो, आर्थिक संकट के समय वित्तीय सहायता देना हो, भयंकर तूफान एवं चक्रवात के बाद की गई मदद हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन चुनौतियां हों—भारत ने हमेशा श्रीलंका के लिए एक भरोसेमंद मित्र की भूमिका निभाई है। हिंद महासागर क्षेत्र में साझा सुरक्षा और समृद्धि के लक्ष्य के साथ दोनों देशों के ये जन-केंद्रित संबंध आपसी विश्वास को और गहरा करते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर BCCI अलर्ट, चोट वापसी प्रक्रिया पर बढ़ी निगरानी

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े हमले का दावा, ट्रंप बोले- दबाव में बातचीत को तैयार हुआ ईरान

GPS जैमिंग पर उठे सवाल, US सेना की एक्सरसाइज के दौरान विमान हादसे की जांच तेज

दो परमाणु हमलों से बच निकले त्सुतोमु यामागुची, दुनिया के सबसे दुर्लभ जीवित गवाहों में थे शामिल

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार

 

 

Spread the love

3 thoughts on “संकटमोचक बना भारत डेंगू प्रकोप से जूझ रहे श्रीलंका को भेजी मदद

Comments are closed.

Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More
Washington
International

H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान

Washington: अमेरिका में नौकरी करने की तैयारी कर रहे विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा से जुड़ी सख्ती फिलहाल जारी रहने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर 2025 में लागू किए गए H-1B प्रवेश प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था 21 सितंबर 2027 […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

New Delhi: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत में इससे बचाव के लिए एक अहम वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है। जापान की दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को भारत में CDSCO से मंजूरी मिल चुकी है और इसे वर्ष 2027 की पहली छमाही में प्राइवेट बाजार में उतारने की तैयारी की जा […]

Spread the love
Read More