राजस्व में आगे, व्यवस्था में पीछे: बेसहारा पशुओं से जूझ रहा शहर

The Problem of Stray Animals

The Problem of Stray Animals : एक ओर जहां यह शहर सरकार को हजारों करोड़ रुपये का राजस्व दे रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी सड़कों पर बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। करीब चार हजार करोड़ रुपये GST कलेक्शन और लगभग 100 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स देने वाले इस शहर में आवारा पशुओं का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। हालात ऐसे हैं कि कई प्रमुख सड़कों पर वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो गया है।

शहर की लगभग हर सड़क पर चार से पांच बेसहारा पशु बैठे नजर आ जाते हैं। कई बार ये पशु सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से कई बार अभियान चलाने के दावे किए गए, लेकिन जमीन पर स्थिति में ज्यादा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है।

नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने कुछ दिन पहले बेसहारा पशुओं की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। लोगों से अपील की गई थी कि वे सड़कों पर घूम रहे पशुओं की सूचना निगम को दें, ताकि उन्हें हटाया जा सके। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि जिन पशुओं को पकड़ने के लिए निगम आम जनता की मदद मांग रहा है, उनमें से कई पशु निगम मुख्यालय के आसपास ही खुलेआम घूम रहे हैं।

ये भी पढें

हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर BCCI अलर्ट, चोट वापसी प्रक्रिया पर बढ़ी निगरानी

इससे पहले स्वास्थ्य शाखा अधिकारी की ओर से बेसहारा पशुओं को लेकर सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मंत्री के आदेश के बाद भी नहीं बदली स्थिति

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने पद संभालने के बाद शहर की सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने अभियान भी शुरू किया था, लेकिन समय बीतने के साथ यह अभियान धीमा पड़ गया। फिलहाल नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की दो टीमें बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम कर रही हैं। इन टीमों में करीब 20 कर्मचारी तैनात हैं। हालांकि शहर में पशुओं की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था काफी कम नजर आ रही है। निगम की ओर से आने वाले समय में टीमों की संख्या बढ़ाकर नौ करने की योजना बताई जा रही है।

ये भी पढें

हिमाचल में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, BJP ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

आवारा पशुओं से हो चुके हैं कई हादसे

सड़कों पर घूमते पशु पहले भी कई गंभीर हादसों की वजह बन चुके हैं। अगस्त 2024 में भारत कॉलोनी इलाके में सड़क पर लड़ रहे दो आवारा पशुओं की वजह से एक मोटरसाइकिल सवार की टक्कर हो गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इसी तरह सेक्टर-8 बाईपास रोड पर अचानक सड़क पर आए आवारा पशु के कारण दो वाहनों की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे और एक कार का एयरबैग खुल गया था, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हुए थे।

शहर की स्थिति एक नजर में

शहर की आबादी करीब 27 लाख है। यहां लगभग 25 हजार औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं और यह क्षेत्र सरकार को हजारों करोड़ रुपये का राजस्व देता है। इसके बावजूद बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक शहर में 12 हजार से अधिक बेसहारा पशु मौजूद हैं। निगम की ओर से कुछ पशुओं को तीन गौशालाओं में रखा जा रहा है। इसके अलावा निगम दो नई गौशालाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

 नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर BCCI अलर्ट, चोट वापसी प्रक्रिया पर बढ़ी निगरानी

हिमाचल में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, BJP ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

GPS जैमिंग पर उठे सवाल, US सेना की एक्सरसाइज के दौरान विमान हादसे की जांच तेज

 

 

Ram Rahim Singh
Analysis Haryana homeslider

राम रहीम को 15वीं बार पैरोल पर उठते सवाल

हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के गंभीर आरोपों में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 15वीं बार पैरोल मंजूर कर दी गई है। इसके तहत वह करीब 40 दिनों के लिए जेल से बाहर सिरसा डेरा में रहेंगे। 2017 में सजा […]

Read More
Untitled 2 copy 3
Haryana homeslider

गुरुग्राम ठगी कांड : बहन के कैंसर के नाम पर दोस्त से लूटे 2.18 करोड़

चण्डीगढ़ । हरियाणा के गुरुग्राम में भावनात्मक ठगी का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पुरुष मित्र का विश्वास जीतकर उससे अपनी बहन के कैंसर इलाज के बहाने करीब 2.18 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बार-बार रकम दी, लेकिन जब इलाज के कोई प्रमाण नहीं मिले, तो उसका […]

Read More
Untitled 19 copy 6
Haryana homeslider

फरीदाबाद में विस्फोटक के 50 और बोरे मिले

पहले मिल चुका है 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अभी भी जारी, पूरे इलाके में हड़कंप डॉक्टर और एक मौलाना गिरफ्तार, रिसिन नामक एक घातक रासायनिक जहर बनाने की थी तैयारी नया लुक ब्यूरो फरीदाबाद। देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा से सटे […]

Read More