गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

Iran

Iran के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में देश के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई से सीधे बातचीत करना “बहुत मुश्किल” है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश के नेतृत्व में उनकी मौजूदगी ईरान के लिए ताकत का बड़ा स्रोत है और मौजूदा संकट के दौर में उनका मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB को दिए एक इंटरव्यू में पेज़ेश्कियान ने कहा कि भले ही सुप्रीम लीडर तक सीधी पहुंच आसान नहीं है, लेकिन तनावपूर्ण परिस्थितियों में उनका नेतृत्व और समर्थन देश के लिए भरोसे का आधार बना हुआ है।

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान अब हमला नहीं चाहता

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात

ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया कि राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान की सुप्रीम लीडर से मुलाकात राजधानी तेहरान के एक गुप्त स्थान पर कराई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें एक अंधेरे शीशों (टिंटेड विंडो) वाली कार में बैठाया गया, जहां पिछली सीट पर मौजूद व्यक्ति से कुछ मिनट तक उनकी बातचीत हुई, जिसे सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई बताया गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘मुलाकात सार्थक रही’

पेज़ेश्कियान ने मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सुप्रीम लीडर ने बातचीत के दौरान दयालुता दिखाई और कई महत्वपूर्ण तथा ठोस तर्क रखे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से उन्हें मौजूदा हालात से निपटने के लिए स्पष्ट दिशा मिली।

ये भी पढें

विकास की नींव या भ्रष्टाचार की बुनियाद?

‘नकारात्मक छवि बनाने की हो रही कोशिश’

ईरानी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि कुछ समूह मुज्तबा खामेनेई की नकारात्मक छवि पेश कर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुई एक निर्णय प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि खामेनेई ने परिषद की समीक्षा के नतीजों को स्वीकार किया था, जबकि प्रस्ताव के पक्ष में 13 में से 12 सदस्यों ने मतदान किया था। पेज़ेश्कियान ने कहा कि उन्होंने जो कहा, वह पूरी तरह सही था।” उनके मुताबिक, विशेषज्ञों की राय स्वीकार करने जैसे सामान्य निर्णय को भी कुछ लोगों ने विवाद का विषय बनाने और अनुचित दावे करने के लिए इस्तेमाल किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

दयाशंकर सिंह का कांटा दूर, बसपा का आखिरी किला भी ढह गया

योगी सरकार ने खत्म किया 10 साल पुराना मदरसा वेतन विधेयक, क्यों नहीं बन पाया था कानून?

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव

UP Secretariat में दो निजी सचिवों को प्रमोशन, लेवल-12 में मिली नियुक्ति

13 साल में 12 सरकारी परीक्षाएं पास, फिर बना पेपर लीक सिंडिकेट का मास्टरमाइंड! जानिए कौन है अभय तिवारी

2027 चुनाव: अयोध्या से पवन पांडे पर सपा का दांव, अखिलेश यादव ने उम्मीदवार घोषित कर किया चुनावी शंखनाद

जिलाधिकारी के निर्देश पर फ्लोर मिलों की गुणवत्ता जांच अभियान शुरू

 

Spread the love

2 thoughts on “गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बड़े पैमाने पर विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय मिशनों ने इस अभियान को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए पौधरोपण, खेल और […]

Spread the love
Read More