क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का कार्यकाल? VVS लक्ष्मण के नाम की चर्चा तेज

BCCI Chief Selector

BCCI Chief Selector :  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो रहा है और उनके अनुबंध को आगे बढ़ाने की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI ने इसे अब इस महत्वपूर्ण पद के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज VVS लक्ष्मण के नाम पर गंभीरता से विचार कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सितंबर में खत्म हो रहा है अगरकर का कार्यकाल

अजीत अगरकर को वर्ष 2023 में भारतीय टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होना था, लेकिन BCCI ने इसे अस्थायी रूप से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था। अब सितंबर में यह विस्तार भी समाप्त होने वाला है। पहले ऐसी चर्चा थी कि उनका अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बोर्ड फिलहाल इस दिशा में आगे बढ़ता नहीं दिख रहा है।

ये भी पढें

उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती, बोलीं- ‘भाई तो बहुत बने, लेकिन साथ नहीं छोड़ा’

अगरकर के कार्यकाल में मिली बड़ी सफलताएं

मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए काफी सफल माना जाता है। उनके नेतृत्व वाली चयन समिति के दौरान टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया और कई महत्वपूर्ण खिताब अपने नाम किए। इसी वजह से क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम फैसला अभी बाकी है और बोर्ड उनके प्रदर्शन को देखते हुए कोई भी निर्णय ले सकता है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि उनका कार्यकाल निश्चित रूप से समाप्त हो जाएगा।

VVS लक्ष्मण क्यों हैं मजबूत दावेदार?

पूर्व भारतीय बल्लेबाज VVS लक्ष्मण इस समय BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने भारत की युवा क्रिकेट प्रणाली, घरेलू खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं के साथ लगातार काम किया है।

ये भी पढें

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

जब भी टीम इंडिया के नियमित कोचिंग स्टाफ को आराम दिया गया, तब लक्ष्मण ने अंतरिम मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। जिम्बाब्वे दौरे सहित कई श्रृंखलाओं में उन्होंने टीम का मार्गदर्शन किया और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

मुख्य चयनकर्ता का पद भारतीय क्रिकेट में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी समिति पर भविष्य की टीम तैयार करने और बड़े टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी होती है।

 नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती, बोलीं- ‘भाई तो बहुत बने, लेकिन साथ नहीं छोड़ा’

ब्राह्मणों को साधने निकली SP, क्या बदलेगा UP का सियासी गणित?

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

 

Spread the love

2 thoughts on “क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का कार्यकाल? VVS लक्ष्मण के नाम की चर्चा तेज

Comments are closed.

Sri Lanka Test Squad
Sports

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम घोषित, डिकवेला-मदुशंका की वापसी

Sri Lanka Test Squad: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने पहले मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए धनंजय डी सिल्वा को कप्तान और कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया […]

Spread the love
Read More
Babar Azam
Sports Uttar Pradesh

ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम का जलवा

बाबर आजम ने लगाई लंबी छलांग Babar Azam ICC Test Rankings: ICC ने टेस्ट क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छी पारियां खेलने के बाद बाबर ने रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग […]

Spread the love
Read More
Pakistan vs England Test Series
Sports

इंग्लैंड में खुलेगी पाकिस्तान की बल्लेबाजी की पोल? शोएब अख्तर ने बाबर आजम को चेताया

Pakistan vs England Test Series:  पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ कराने के बाद पाकिस्तान की टीम के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी। यह सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का […]

Spread the love
Read More