ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान अब हमला नहीं चाहता

‘ईरान हमला नहीं चाहता, अब परमाणु समझौते पर फैसला लेने का समय’

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और तेहरान भी वार्ता से पीछे नहीं हट रहा है। उनके मुताबिक, ईरान किसी नए सैन्य हमले से बचना चाहता है और बातचीत के जरिए समाधान तलाशने का इच्छुक है।

परमाणु समझौता है अमेरिका की सबसे बड़ी प्राथमिकता

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की प्राथमिकता होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा नहीं, बल्कि ईरान का परमाणु निरस्त्रीकरण (Denuclearization) है। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ऐसा ठोस और विश्वसनीय समझौता करे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढें 

आज का LPG रेट: दिल्ली से पटना तक सिलेंडर की नई कीमतें

‘अच्छे समझौते का यही आखिरी मौका’

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास एक बेहतर और स्वीकार्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने का यह आखिरी अवसर है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि वार्ता सफल नहीं होती है तो हालात फिर से तनावपूर्ण हो सकते हैं।

‘हमलों से बचने के लिए बातचीत जरूरी’

इससे पहले सोमवार को ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा था कि प्रस्तावित नई वार्ता ईरान के लिए समझौता करने और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बचने का अंतिम मौका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है।

ट्रंप के अनुसार, वार्ता का पहला चरण होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा सामान्य रूप से खोलने पर केंद्रित होगा, जबकि दूसरा चरण ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते से जुड़ा होगा।

यह भी पढें 

उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र कल तक स्थगित

ईरान पर बड़े हमले का फैसला फिलहाल टला

ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के अनुरोध पर अमेरिका ने फिलहाल ईरान पर नए और बड़े सैन्य हमले का फैसला टाल दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले कूटनीतिक समाधान को मौका देना चाहता है।

कई महीनों से जारी है दोनों देशों के बीच तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से तनाव बना हुआ है। इस दौरान अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए, जिनका जवाब ईरान ने भी सैन्य कार्रवाई के जरिए दिया। हालांकि अब दोनों देशों की ओर से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें 

आज का LPG रेट: दिल्ली से पटना तक सिलेंडर की नई कीमतें

नोएडा से लखनऊ तक बारिश का कहर, 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मंगला गौरी व्रत आज: पूजा का शुभ संयोग, व्रत कथा, आरती और पूजा सामग्री

ICC का बड़ा एक्शन: मैच फिक्सिंग मामले में अखिलेश रेड्डी पर आठ साल का बैन

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी 

International

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

 शाश्वत तिवारी St. John’s:  कैरेबियाई द्वीप देश एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM 2026) के मंच से भारत ने वैश्विक भलाई, बहुपक्षवाद में सुधार और छोटे द्वीपीय देशों के हितों के संरक्षण की मजबूत वकालत की है। इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश मंत्रालय […]

Read More
International

नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत

लैंडिंग के दौरान फिशटेल और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर टकराए, दो घायल सुरेश गांधी Nepal helicopter crash: नेपाल में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमानन हादसा हो गया। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के निकट सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे (Pheriche) हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में 47 […]

Read More
International

बहरीन में सुरक्षा मंथन के बाद विदेश सचिव ने UAE संग साझेदारी पर की चर्चा

शाश्वत तिवारी Abu Dhabi: विदेश सचिव विक्रम मिसरी 1-2 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर रहे। यह यात्रा भारत-UAE संबंधों की विशेषता रहे नियमित, उच्च-स्तरीय संवाद के क्रम में हुई और इसने ‘भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान […]

Read More