स्वच्छता पखवाड़ा के तहत MY Bharat ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,

युवाओं ने लिया स्वच्छ भारत निर्माण का संकल्प

MY Bharat Sanitation Fortnight Barabanki  मेरा युवा भारत (MY Bharat) बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विकास खंड सिद्धौर स्थित गंगा देवी लाल बहादुर डिग्री कॉलेज, पूरे रुद्र, उस्मानपुर में स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरोजनी वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डॉ. सरिता वर्मा मौजूद रहीं। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक एवं समाजसेवी सत्येंद्र कुमार एस.डी. वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं की भागीदारी से ही स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका डॉली वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। वहीं सहायक प्रवक्ता रामराज वर्मा और नोडल यूथ रजिस्ट्रेशन ने युवाओं को मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, जनभागीदारी और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

वन विभाग की लापरवाही

पारा: छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक

पारा: छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चंदा जुटाकर खुद की गड्ढों की मरम्मत

बाराबंकी के बदोसराय में अकीदत के साथ निकला चेहल्लम का जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Spread the love

One thought on “स्वच्छता पखवाड़ा के तहत MY Bharat ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,”

Comments are closed.

JPSC
homeslider National

13 साल में 12 सरकारी परीक्षाएं पास, फिर बना पेपर लीक सिंडिकेट का मास्टरमाइंड! जानिए कौन है अभय तिवारी

गारंटीड सरकारी नौकरी’ के नाम पर 40 लाख तक वसूलता था आरोपी, CID ने किया गिरफ्तार Abhay Tiwari Paper Leak Case: 13 साल में 12 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास करने का दावा करने वाला एक सरकारी अधिकारी अब करोड़ों रुपये के कथित भर्ती घोटाले और पेपर लीक सिंडिकेट का मास्टरमाइंड निकला है। झारखंड पुलिस की […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

2027 चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट बैंक पर सियासी जंग तेज, क्या BJP के गढ़ में सेंध लगा पाएगी सपा?

प्रबुद्ध सम्मेलन से अखिलेश का बड़ा संदेश, PDA की नई परिभाषा में जोड़ा ‘पंडित’; यूपी की 100 से अधिक सीटों पर असर डाल सकता है ब्राह्मण वोट UP Brahmin Vote Bank 2027:  उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने सामाजिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इसी […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

2027 चुनाव: अयोध्या से पवन पांडे पर सपा का दांव, अखिलेश यादव ने उम्मीदवार घोषित कर किया चुनावी शंखनाद

ब्राह्मण सम्मेलन के मंच से हुआ ऐलान, राम मंदिर वाली सीट पर तेज हुई सियासी हलचल; छात्र राजनीति से विधायक बनने तक का रहा संघर्षपूर्ण सफर Pawan Pandey: SP candidate from Ayodhya for 2027:  समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। […]

Spread the love
Read More