थाना AHTऔर गुडंबा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी: फर्जी दस्तावेज तैयार कर नवजात शिशु को दूसरे को सौंपने वाले गिरोह का राजफाश

डॉक्टर सहित चार चढ़े पुलिस के हत्थे, नियम-कानून को दरकिनार कर करते थे गोरखधंधा

ए अहमद सौदागर

Lucknow newborn baby fake documents case: अगर मंजूर न था तुमको मेरा दुनिया में आना तो मेरे किसी दूसरे के हाथों सौदा क्यों कर लिया। गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित सेंट मेरी पॉलीक्लीनिक में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा।
एक महिला के संतान न होने पर औलाद पाने के लिए एक आरती नाम से अस्पताल के डॉक्टरों से मिलकर बच्चे को हासिल करने के लिए कहा। यह सुनते ही डॉक्टरों के मन में लालच आया और नियम-कानून को दरकिनार कर निःसंतान महिला को नवजात शिशु देने का वायदा कर लिया। जन्म होते ही बच्चे को महिला लेकर घर चली गई। इस गोरखधंधे की जानकारी मिलते ही थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और गुडंबा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इस गोरखधंधे को अंजाम देने वाले डॉक्टर सहित चार लोगों को दबोच लिया। पुलिस नवजात शिशु को हजरतगंज क्षेत्र के पराग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल गृह के सिपुर्द कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित सेंट मेरी पॉलीक्लीनिक में जन्मे एक नवजात शिशु को उसकी मां से अलग कर डॉक्टरों की मिलीभगत से दूसरी महिला को सौंप दिया गया तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरी महिला का नाम दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से छानबीन की तो मामला सही पाया गया।

ये भी पढें

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत MY Bharat ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,

जांच पड़ताल के दौरान रेनू नाम की महिला ने बताया कि उसके पास कोई बच्चा नहीं था और आरती नाम की महिला से तथा अस्पताल के डॉक्टरों से मिलकर बच्चे को हासिल करने की बात स्वीकार किया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी शांति विहार गुडंबा निवासी रेनू शर्मा पत्नी शिव कुमार शर्मा, बहादुर पुर गुडंबा निवासी आरती देवी पत्नी राजेश, गुडंबा क्षेत्र स्थित सेंट मेरी पॉलीक्लीनिक की महिला डॉक्टर शालू डॉक्टर विनोद को पकड़कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस आरोपी रेनू शर्मा से नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर राजकीय बाल गृह के सिपुर्द कर दिया है। आरोपी महिला आरती देवी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे पहले से हैं तथा संतान न होने की वजह से अपना नवजात शिशु रेनू शर्मा को दे दिया था जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत MY Bharat ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,

वन विभाग की लापरवाही

पारा: छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक

जिलाधिकारी के निर्देश पर फ्लोर मिलों की गुणवत्ता जांच अभियान शुरू

डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी बन सकती है अंग कटने की वजह

उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,620 के पार

Spread the love

One thought on “थाना AHTऔर गुडंबा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी: फर्जी दस्तावेज तैयार कर नवजात शिशु को दूसरे को सौंपने वाले गिरोह का राजफाश”

Comments are closed.

Delhi Uttar Pradesh

मौसम विभाग का अलर्ट: आज कई राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी खतरा

मौसम अलर्ट: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी Heavy rain alert : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार और आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

तुर्की में शांति की नई पहल: PKK लड़ाकों को सशर्त माफी वाले बिल पर संसद की मुहर

तुर्की में कुर्द शांति पहल को बड़ा झटका नहीं, अहम कदम: संसद ने सशर्त माफी वाले विधेयक को दी मंजूरी Parliament: Conditional amnesty for the PKK :  तुर्की की संसद ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) से जुड़े लड़ाकों को सशर्त राहत देने वाले एक अहम विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार इस कानून को […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir Dress Code
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर के पुजारियों का बदला ड्रेस कोड, अब पीताम्बरी उत्तरीय-धोती अनिवार्य

Ram Mandir Dress Code : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की सेवा करने वाले पुजारियों के पहनावे में एक बार फिर बदलाव किया गया है। धार्मिक न्यास समिति की बैठक में संतों के सुझाव के बाद पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड तय किया गया है। अब गर्भगृह में सेवा करने वाले पुजारियों के लिए […]

Spread the love
Read More