पारा: छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक

साथ में पढ़ने वाले छात्र ने दिया घटना को अंजाम, गिरफ्तार

दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी

नरपत खेड़ा मोहल्ले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Murder of BCA student Smriti Pandey in Para: पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपत खेड़ा में बुधवार दोपहर 17 वर्षीय बीसीए की छात्रा स्मृति पांडेय को साथ में पढ़ने वाले 21 वर्षीय बीसीए के छात्र देवांश पाठक ने चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। वारदात के पीछे रंजिश व एक तरफा प्यार अहम वजह बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल खून से लथपथ पड़ी छात्रा के शव के पास बैठा रहा।
दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस घायल छात्रा को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले कातिल को घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढें  

आगामी चुनाव को लेकर गरजे सपा नेता मुन्ना सिंह, जनेश्वर मिश्र जयंती मंच से सरकार पर हमला

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,

अमेठी जिले के रहने वाले शैलेश पांडेय परिवार के साथ पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपत खेड़ा मोहल्ले में रहते हैं। बताया जा रहा है शैलेश पांडेय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने पैतृक गांव गए थे जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी स्मृति पांडेय व दूसरी बेटी घर पर थीं।
स्मृति पांडेय एक निजी स्कूल में बीसीए की छात्रा थी। रोज की तरह वह स्कूल से घर लौटी तो पीछे-पीछे उसके साथ में पढ़ने वाला तालकटोरा क्षेत्र स्थित बादशाह खेड़ा निवासी 21 वर्षीय बीसीए का छात्र देवांश पाठक भी आ धमका। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि देवांश पाठक के सिर पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि चाकू से गला रेत कर छात्रा को मौत की नींद सुला दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को उस समय हुई जब दूसरी लड़की स्कूल से घर लौटी। यह माजरा देख लड़की ने शैलेश पांडेय को बताने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि खून से लथपथ पड़ी छात्रा स्मृति पांडेय के शव के पास देवांश पाठक बैठा था। पुलिस आनन-फानन में उसे हिरासत में लेकर मामले की गहनता से छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि देवांश पाठक और स्मृति पांडेय एक ही स्कूल में बीसीए के छात्र हैं। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित का कहना है देवांश पाठक ने इस सनसनीखेज मामले को क्यों अंजाम दिया इसके बारे में गहन जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने घटना में चाकू सहित कातिल को गिरफ्तार कर लिया।

,, एक तरफा प्यार में तो नहीं की वारदात,,

बताया जा रहा है कि पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि नरपत खेड़ा मोहल्ले में सिरफिरे देवांश पाठक ने एकतरफा प्यार में स्मृति पांडेय पर चाकू से वारकर उसकी जान ले ली।
डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सिरफिरा देवांश पाठक पिछले कुछ दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था और पीछा करते हुए बुधवार को उसके घर जा धमका। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

जिलाधिकारी के निर्देश पर फ्लोर मिलों की गुणवत्ता जांच अभियान शुरू

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चंदा जुटाकर खुद की गड्ढों की मरम्मत

आगामी चुनाव को लेकर गरजे सपा नेता मुन्ना सिंह, जनेश्वर मिश्र जयंती मंच से सरकार पर हमला

मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

कारोबार के विस्तार से वर्कस्पेस सेंटर की माँग में उछाल

Spread the love

One thought on “पारा: छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

Today’s Horoscope मेष : दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More