रोहिन नदी में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Maharajganj

परिजनों का आठ घंटे तक हंगामा

निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में रोहिन नदी से 17 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने करीब आठ घंटे तक हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे।

ये भी पढें

महिला पहलवानों के आरोपों वाले मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली राहत

सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की संयुक्त टीम ने रोहिन नदी में तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने युवक की मौत पर गंभीर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ नौतनवां बसन्त सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

ये भी पढें

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

साहिबगंज से धनबाद जेल ले जाते समय जामताड़ा में पुलिस पर फायरिंग का आरोप

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

 

 

Spread the love

One thought on “रोहिन नदी में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप”

Comments are closed.

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More