सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire 

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

तड़के करीब तीन बजे लगी आग

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 3 बजे की है। ट्रेन स्टेशन पर मौजूद थी, तभी इंजन और उससे जुड़े एक कोच में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

यात्रियों ने बताया हाल

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। उन्होंने कहा कि उन्हें सहरसा जाना था, लेकिन घटना के कारण सभी यात्री करीब दो घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे और काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। हालांकि आग की चपेट में आया कोच पूरी तरह नष्ट हो गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में मौत\भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

One thought on “सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) […]

Read More