बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

Jail

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल

लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं

राकेश यादव

राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी जेलर के भरोसे चल रहा है। यह बात सुनने और पढ़ने के भले ही अटपटी लगे लेकिन सत्य है। यह सच विभाग में मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने के लिए चर्चित AIG जेल प्रशासन को दिखाई ही नहीं पड़ता है। ऐसा तब है जब आदर्श कारागार के बगल स्थित राजधानी की जिला जेल में चार जेलर तैनात कर रखे गए हैं। उधर इस गंभीर मसले पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

ईरान पर ट्रम्प का एक और दावा झूठा निकला

राजधानी की आदर्श कारागार प्रदेश की एकमात्र ऐसी जेल है जहां पर सिर्फ प्रदेश भर के चयनित सजायाफ्ता कैदियों को ही रखा जाता है। इस जेल में कैदियों के पुनर्वास के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। सूत्र बताते है कि इस जेल में लंबे समय तक पहले किसी अधीक्षक की तैनाती नहीं की गई। लंबे समय तक इस जेल का अतिरिक्त प्रभार राजधानी की जिला जेल अधीक्षक के पास रहा। इस दौरान जेल में विशेष ड्यूटी लगाकर जेलर से काम कराया जाता रहा है। वर्तमान समय में इस जेल पर कोई जेलर ही तैनात नहीं है।

31 जुलाई को आदर्श कारागार में तैनात अधीक्षक एमपी सिंह सेवानिवृत हो गए। इस जेल में पिछले दो साल से कोई जेलर तैनात ही नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में इस जेल पर तैनात डिप्टी जेलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी अधीक्षक/जेलर बना रखा गया है। इस जेल में प्रदेश भर की जेलों के रजिस्टर, मुलाकात पर्ची, कूपन समेत अन्य दस्तावेज तैयार कर इन्हें जेलों पर भेजा जाता है। जेल में उद्योगों के उत्पादन के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों का बजट आवंटित किया जाता है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल में डिप्टी जेलरों की बल्ले बल्ले हो गई है। अधीक्षक और जेलर का हिस्सा डिप्टी जेलर डकार रहे है। यह सच न तो विभाग के मुखिया और न ही शासन में बैठे आला अफसरों को दिखाई पड़ रहा है। उधर इस संबंध में जब लखनऊ जेल परिक्षेत्र के डीआईजी रामधनी से बात की गई तो उन्होंने इसे शासन और मुख्यालय का मामला बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से ही मना कर दिया। विभाग ने वसूली के लिए चर्चित AIG  जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह तो फोन ही नहीं उठाते है।

ये भी पढें

यूपी के इन इलाकों में कल से चार दिनों तक भारी बारिश

हटाए गए डिप्टी जेलरों की जेल पर हुई पुनः वापसी

आदर्श कारागार में बीते दिनों डिप्टी जेलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह और अजीत सिंह ने जेल ने ही तैनात एक प्रशिक्षक की जमकर धुनाई कर दी थी। मामले की शिकायत विभागीय मंत्री से लेकर आयोग तक हुई। जांच में दोषी पाए गए दोनों डिप्टी जेलरों को हटा दिया गया था। ऊंची पहुंच और जुगाड के चलते हटाए गए दोनों डिप्टी जेलरों की जेल पर पुनः वापसी कर दी गई। इन दोनों डिप्टी जेलरों ने इन दिनों जेल में आतंक मचा रखा है। यह अधिकारी जेल के आवंटित बजट की बंदरबांट में जुटे हुए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

प्रदेश के लिए संकट बनी भाजपा सरकार: अखिलेश

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

भाजपाई दंडवत् माफी भी मांगेंगे तो भी जनता माफ नहीं करेगी: अखिलेश

“जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- बच्चों को सही मार्गदर्शन देना जरूरी”

हम खिलाड़ियों को दे रहे विश्वस्तरीय सुविधाएं : मौर्य

बलूचिस्तान कोयला खदान हादसे में 32 मजदूरों की मौत, मीथेन गैस विस्फोट से मची तबाही

Spread the love

One thought on “बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!”

Comments are closed.

SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More
Dubagga
Crime News

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP

प्रदेश के लिए संकट बनी भाजपा सरकार: अखिलेश

BJP सरकार के मंत्रियों, नेताओं ने आन्दोलनकारी छात्रों के साथ किया समझौता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। तभी प्रदेश की समस्याओं का समाधान होगा। इस सरकार ने छात्रों, नौजवानों, बेटियों […]

Spread the love
Read More