
Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक प्रताड़ना और अंधविश्वास के नाम पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच CB-CID को सौंप दी गई है।
मौत से पहले बनाया भावुक
जानकारी के अनुसार, सृष्टि कंडारी की शादी 29 नवंबर 2025 को हर्रावाला निवासी सचिवालय कर्मचारी सौरभ रतूड़ी से हुई थी। शादी के बाद वह देहरादून में अपने ससुराल में रह रही थीं। 29 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे सृष्टि ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रही थीं।
वीडियो में उन्होंने अपनी मां को संबोधित करते हुए “सॉरी मम्मी, मैं ऐसे जा रही हूं…” जैसी बातें कहीं। इसके बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वीडियो में सृष्टि ने अपनी परेशानी और मानसिक दबाव का संकेत दिया था।
ये भी पढ़ें
हफ्तों बाद पत्नी से मिले राम कपूर, रोमांस में डूबे; गले लगाकर किया KISS देख शरमा गए कंटेस्टेंट्स
ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप
सृष्टि की मां सीमा कंडारी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। परिवार का कहना है कि सृष्टि को अंधविश्वास के चलते भी परेशान किया गया। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद सृष्टि के ससुर की तबीयत खराब हुई। उन्हें हार्ट अटैक आया और बाद में कैंसर की जानकारी सामने आई। आरोप है कि किसी तांत्रिक की सलाह के बाद ससुराल वालों ने बहू को परिवार में आई परेशानियों के लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया और उसे ‘मनहूस’ तक कहा गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद डोईवाला पुलिस ने मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।
परिवार का कहना है कि सृष्टि आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थीं और उनके साथ हुई कथित प्रताड़ना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
CB-CID करेगी जांच
मामले को लेकर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह विभाग को जांच CB-CID को सौंपने के निर्देश दिए। सृष्टि कंडारी मूल रूप से देवप्रयाग के रिगौली गांव की रहने वाली थीं और पढ़ाई में काफी होनहार थीं। वह गणित विषय में टॉपर रह चुकी थीं और सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गाजियाबाद में कुत्ते के विवाद का वीडियो वायरल, पड़ोसियों के बीच धमकी और हंगामे के बाद FIR दर्ज
हफ्तों बाद पत्नी से मिले राम कपूर, रोमांस में डूबे; गले लगाकर किया KISS देख शरमा गए कंटेस्टेंट्स
‘रामायण’ ट्रेलर का पाकिस्तान में भी जलवा, रणबीर-यश और VFX ने जीता पड़ोसी देश का दिल

