
Pakistan Youth Anger :
पाकिस्तान में बढ़ती आर्थिक परेशानियों और युवाओं में बढ़ते असंतोष को लेकर सरकार के अंदर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में युवाओं की नाराजगी और देश की मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया, तो यही असंतोष बड़ा बदलाव ला सकता है।
मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट के दौरान कहा कि देश के युवाओं की सबसे बड़ी मांगें कोई असंभव चीज नहीं हैं। वे चाहते हैं कि व्यवस्था सही तरीके से काम करे, उन्हें योग्यता के आधार पर अवसर मिलें और रोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध हों। उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार युवाओं की इन उम्मीदों को पूरा करने में अब तक पूरी तरह सफल नहीं रही है।
ये भी पढ़ें
नेपाल में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, तीन जिलों में प्रतिबंध लागू; PM ने बुलाई आपात बैठक
मोहसिन नकवी ने अपनी ही सरकार को आगाह किया और कहा कि इससे पहले कि ‘कॉकरोच’ भड़क उठें हमें उनकी उम्मीदों को पूरा करना होगा. उनकी मांगें आसान हैं. मेरिट के आधार पर नौकरियां और रोज़गार के बेहतर मौके. हमें इस पर ध्यान देना चाहिए. पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने युवाओं में बढ़ते गुस्से के बारे में भी बात की और भारत से ‘कॉकरोच’ प्रोटेस्ट का रेफरेंस लेकर चेतावनी दी कि ‘कॉकरोच’ जैसा विद्रोह हो सकता है. उन्होंने कहा कि, “हम अपने युवाओं को वह नहीं दे पा रहे हैं जो वे चाहते हैं।
गृह मंत्री ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया है कि पाकिस्तान की मौजूदा शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और देश का 70 साल पुराना ढांचा पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है. उन्होंने इसमें आमूल-चूल बदलाव की मांग की. मोहसिन नकवी पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट में बोल रहे थे. उन्होंने नए प्रशासनिक यूनिट और नए प्रांत बनाने की बात कही. इस बयान से राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा छिड़ गई है. शिया समुदाय से आने वाले मोहसिन नकवी प्रैक्टिकल, सिस्टम-रिफॉर्म पर फोकस करने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
फ्रांस में दिखा ‘आग उगलता बादलों का ड्रैगन’, जंगल की भीषण आग ने बनाया अपना मौसम
उन्होंने प्रशासनिक सुधारों की जोरदार वकालत की और नए प्रशासनिक यूनिट या नए प्रांत बनाने की बात कही. भारत का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां आजादी के समय 14 प्रांत थे, अब 29 हैं. सिस्टम को लोगों के करीब ले जाना जरूरी है, ताकि न्याय और बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
नकवी ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे मतभेद भुलाकर एक कमरे में बैठें और सुधारों पर सहमति बनाएं. उन्होंने व्यापारिक समुदाय से अपील की कि वे सिर्फ चुनाव फंडिंग न करें, बल्कि राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं. युवाओं पर बात करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि युवा सिर्फ लैपटॉप या थोड़ी रकम नहीं चाहते, बल्कि मेरिट पर रोजगार चाहते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
फ्रांस में दिखा ‘आग उगलता बादलों का ड्रैगन’, जंगल की भीषण आग ने बनाया अपना मौसम
बेटी को खोने के बाद मां की गोद में आया बेटा, बहन का सपना रह गया अधूरा
नेपाल में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, तीन जिलों में प्रतिबंध लागू; PM ने बुलाई आपात बैठक


One thought on “‘ये कॉकरोच साथ आ जाएं, तो सबकुछ पलट सकते हैं…’, PAK में कॉकरोच विद्रोह का डर, गृह मंत्री ने चेताया”
Comments are closed.