नेपाल में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, तीन जिलों में प्रतिबंध लागू; PM ने बुलाई आपात बैठक

Meeting with Nepal PM Balendra Shah

Meeting with Nepal PM Balendra Shah : नेपाल में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की घटना के बाद सुरक्षा स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत से सटे सुनसरी जिले में हुई झड़प के बाद हालात संवेदनशील बने हुए हैं। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल सरकार ने प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या हिंसक गतिविधि को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

धनुषा और सिरहा जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

हिंसा के बढ़ते असर को देखते हुए मधेस प्रदेश के धनुषा और सिरहा जिलों में प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान टिप्पणी विवाद, नोएडा पुलिस ने दर्ज की FIR

धनुषा जिले के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जनकपुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सिरहा जिले के गोलबाजार क्षेत्र में भी कर्फ्यू लागू कर प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। प्रशासन ने साफ किया है कि स्थिति सामान्य होने तक प्रतिबंध जारी रहेंगे और नागरिकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करना होगा।

सुनसरी में सुरक्षा बढ़ाई गई

सुनसरी जिले में पहले से लागू प्रतिबंधों को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। पूर्व-पश्चिम राजमार्ग समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें

बेटी के जन्म के बाद पत्नी की मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप

सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सभा, जुलूस, प्रदर्शन और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का मानना है कि भीड़ जुटने से स्थिति और बिगड़ सकती है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

संसद में उठा हिंसा का मुद्दा

सुनसरी हिंसा का मामला नेपाल की संसद में भी गूंजा। कई सांसदों ने घटना पर चिंता जताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

ये भी पढ़ें

नेपाल के IGP दान बहादुर कार्की की अपील, बोले- अफवाहों से रहें दूर, बनाए रखें सामाजिक सौहार्द

PM बालेंद्र शाह ने बुलाई सुरक्षा बैठक

देश में बढ़ते तनाव को देखते हुए PM बालेंद्र शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई। बैठक में आंतरिक सुरक्षा, सीमावर्ती इलाकों की स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

सुनसरी जिला भारत के बिहार राज्य से सटा हुआ है। हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

बेटी के जन्म के बाद पत्नी की मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप

नेपाल के IGP दान बहादुर कार्की की अपील, बोले- अफवाहों से रहें दूर, बनाए रखें सामाजिक सौहार्द

बिहार में अवैध खनन पर सरकार का बड़ा फैसला

 

 

 

Spread the love

One thought on “नेपाल में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, तीन जिलों में प्रतिबंध लागू; PM ने बुलाई आपात बैठक”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More