
Bhopal Farmers’ Protest : मध्य प्रदेश में मूंग की फसल की शत-प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। नर्मदापुरम से पैदल मार्च करते हुए हजारों किसान राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं और सावरकर सेतु के पास डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे वापस नहीं लौटेंगे। अब आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में करीब दो हजार किसान शामिल हैं। प्रदर्शनकारी अपने साथ अनाज की बोरियां, बिस्तर, खाना बनाने के बर्तन और कई दिनों का राशन लेकर पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि वे लंबे आंदोलन के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर सड़क पर रहकर ही अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
किसानों की मुख्य मांग है कि प्रदेश में उत्पादित मूंग की पूरी फसल की खरीद MSP पर की जाए। इसके अलावा वे ई-टोकन व्यवस्था को खत्म करने या उसमें व्यापक सुधार करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में किसान समय पर अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही किसानों ने उचित दर पर समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई है।
ये भी पढ़ें
बिलकिस बानो केस के पुराने बयान पर घिरे प्रह्लाद जोशी, राहुल और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
प्रदर्शन में शामिल किसानों का कहना है कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन लगातार उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है, जबकि उनका किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का कोई इरादा नहीं है। किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाए और आंदोलन को बलपूर्वक रोकने के बजाय समाधान निकाला जाए।

इस बीच मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मूंग खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि इस वर्ष प्रदेश में 14 मई से तीन जुलाई 2026 के बीच लगभग 8.06 लाख मीट्रिक टन मूंग का उत्पादन हुआ, जबकि फिलहाल केवल 4.54 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री ने कहा कि यदि खरीद सीमा नहीं बढ़ाई गई तो बड़ी संख्या में किसान MSP के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मध्य प्रदेश देश के कुल मूंग उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में राज्य सरकार ने केंद्र से खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर करीब आठ लाख मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया है। सरकार के अनुसार अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीद हो चुकी है और मौजूदा लक्ष्य जल्द पूरा होने की संभावना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की मौत


One thought on “भोपाल में किसान आंदोलन तेज: 100% MSP पर मूंग खरीद की मांग, CM हाउस कूच की तैयारी”
Comments are closed.