अल्लू अर्जुन ने जीता फैंस का दिल, श्री जगन्नाथ की प्रतिमा लेने से पहले उतारे जूते

Allu Arjun AAFA Summit 2026 : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर अपने व्यवहार और फैंस के प्रति सम्मान से लोगों का दिल जीत लिया। AAFA (Allu Arjun Fans Association) एनुअल समिट 2026 में उन्होंने न सिर्फ अपनी फैन कम्युनिटी के लिए बड़ा ऐलान किया, बल्कि मंच पर ऐसा कदम उठाया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। जब एक प्रशंसक ने उन्हें भगवान श्री जगन्नाथ की प्रतिमा भेंट की, तो उसे स्वीकार करने से पहले अल्लू अर्जुन ने अपने जूते उतार दिए। उनका यह भाव सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

1000 से ज्यादा फैंस हुए शामिल, सात राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधि

AAFA एनुअल समिट 2026 में देशभर से 1000 से अधिक सदस्य शामिल हुए। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित सात राज्यों से आए फैंस ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य फैन कम्युनिटी को एक मंच पर लाना और उनके लिए नई योजनाओं की घोषणा करना था।

फैंस के लिए इंश्योरेंस कवरेज का ऐलान

इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने AAFA के सदस्यों के लिए इंश्योरेंस कवरेज की शुरुआत की। इसे उनके प्रशंसकों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। फैंस ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया और इसे अपने पसंदीदा स्टार की संवेदनशील सोच का उदाहरण बताया।

श्री जगन्नाथ की प्रतिमा का पूरे सम्मान के साथ किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान एक फैन ने अल्लू अर्जुन को भगवान श्री जगन्नाथ की प्रतिमा भेंट की। प्रतिमा को हाथ में लेने से पहले उन्होंने अपने जूते उतारे और पूरी श्रद्धा के साथ उसे स्वीकार किया। उनका यह छोटा-सा कदम दर्शाता है कि वे भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और अपने प्रशंसकों की भावनाओं का कितना सम्मान करते हैं। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो

 

 

फैंस के लिए शेयर किया भावुक संदेश

कार्यक्रम के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे फैंस… आप सभी को अलग-अलग जगहों से इस कार्यक्रम में आते देखकर दिल बेहद खुश हो गया। आपके प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत और विनम्र महसूस करता हूं। उम्मीद है कि आगे भी मैं ऐसा काम करता रहूंगा, जिससे आपको मुझ पर और गर्व हो।” उनका यह संदेश भी फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

हर फैन से मिले, घंटों बिताया समय

समिट के दौरान अल्लू अर्जुन ने करीब चार  से  पांच घंटे तक अपने फैंस से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक सदस्य के साथ व्यक्तिगत तस्वीर खिंचवाई, बातचीत की और सभी के लिए लंच का भी विशेष इंतजाम किया। इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अल्लू अर्जुन अपने प्रशंसकों को सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते हैं।

‘राका’ को लेकर भी बढ़ा उत्साह

फैंस के साथ इस खास मुलाकात के बीच अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘राका’ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अब दर्शक उन्हें एक नए और दमदार अवतार में बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़ें

हर दिन गैस और एसिडिटी हो रही है? इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर ने बताए इसके चार बड़े कारण

IPS अधिकारी तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

शिल्पा शेट्टी के नाम से वायरल हुआ फर्जी बयान, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

 

 

 

Entertainment

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया तहलका, ‘हैवान’ की हालत हुई खराब

Haiwaan Vs Mirzapur: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है। हर हफ्ते कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलती है। इन दिनों सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा देखने को मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार और सैफ […]

Read More
Entertainment

बुंदेलखंड के खूंखार डाकू की कहानी, अरशद वारसी और प्रतीक गांधी ने जीता दिल

 डाकू ददुआ से प्रेरित कहानी में अरशद वारसी का खौफ Ghamasaan Review: वास्तविक घटनाओं और चर्चित किरदारों से प्रेरित कहानियों को सिनेमा के पर्दे पर उतारना फिल्मकारों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ऐसी ही जमीनी और कच्ची कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म ‘घमासान’ […]

Read More
Entertainment

‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, कनिका मान की बढ़ाई मुश्किलें

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी महज चार दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर रिश्तों, दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। कंटेस्टेंट्स अब खुलकर अपनी पसंद-नापसंद जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच पहले हफ्ते की कैप्टेंसी के लिए हुए टास्क […]

Read More