व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

Trade Association

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की टीम ने सरोजनीनगर स्थित समाज कल्याण विभाग से अनुदानित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे 170 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच फल, मिठाई, वस्त्र, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। व्यापार मंडल के सदस्यों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर संगठन की ओर से बुजुर्गों को यह भरोसा भी दिलाया गया कि वे अकेले नहीं हैं और जब भी उन्हें जरूरत होगी, व्यापार मंडल का परिवार उनके साथ खड़ा मिलेगा।

पांच वर्षों से लगातार निभा रहा सेवा का संकल्प

व्यापार मंडल पिछले पांच वर्षों से खिचड़ी, होली, दीपावली और अन्य विशेष अवसरों पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाता रहा है। संगठन के सदस्य नियमित रूप से फल, मिठाई, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। यही कारण है कि आश्रम के बुजुर्ग अब व्यापार मंडल के सदस्यों को पहचानने लगे हैं और उनके आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार व्यापार मंडल के संरक्षक सत्येन्द्र प्रताप सिंह का जन्मदिन भी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया गया। टीम ने बुजुर्गों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया और उन्हें भोजन व आवश्यक सामग्री भेंट की।

आश्रम संस्थापक ने की सेवा कार्यों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के संस्थापक डॉ. सुशील चंद्र द्विवेदी ने व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। व्यापार मंडल की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने भावुक होते हुए कहा कि आश्रम के बुजुर्गों से संगठन का आत्मीय रिश्ता बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब भी आश्रम प्रबंधन उन्हें बुलाएगा, व्यापार मंडल की पूरी टीम सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास केवल सामग्री बांटना नहीं, बल्कि इन बुजुर्गों को अपनापन और सम्मान का एहसास कराना है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष वीनू मिश्रा, संरक्षक सत्येन्द्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार द्रिग्विजय सक्सेना, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, चंद्रेश यादव, संगठन महामंत्री दिगंबर वडवाल, संदीप पांडे, एकलव्य अग्रहरि, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। वहीं, आश्रम की प्रबंधक शैलेंद्री मिश्रा एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

वाराणसी में राह चलते युवकों से छेड़छाड़ का आरोप

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Read More