ईशान-तिलक की धुआंधार बल्लेबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का लक्ष्य

IND vs ZIM 2nd T20

IND vs ZIM 2nd T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पाँच विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका दिया गया। टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन शुरुआती विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

अभिषेक और वैभव ने दी तेज शुरुआत

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर से आक्रामक अंदाज दिखाया। पिछले मैच में जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने इस मुकाबले में तेज शुरुआत की, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके औरआठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी छोटी लेकिन आक्रामक पारी में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने नौ गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, वह बड़ी पारी खेलने से पहले ही कैच आउट हो गए। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्होंने 20 गेंदों में 25 रन बनाए और ब्रायन बेनेट की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में छात्रों का अनोखा जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी ‘मेलोडी टॉफी’

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, ठोके 81 रन

तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने भारतीय पारी को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली। दोनों ने मिलकर 43 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रन बनाए। उनकी पारी में शानदार शॉट्स देखने को मिले। ईशान ने अपनी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

तिलक वर्मा ने भी जमाया रंग

दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने T20 करियर का नौवां अर्धशतक पूरा किया। तिलक ने 29 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक टीम के लिए रन जोड़ते रहे। भारत को पांचवां झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। रिंकू ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को खत्म करते हुए भारत को 219 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पहले मुकाबले में भारत ने दर्ज की थी जीत

इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को हराया था। उस मैच में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 125 रन बना सकी थी। भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

हरारे की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद के साथ बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

सफाई के बाद भी बन रहे हैं मकड़ी के जाले? जानें कारण और उपाय

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह का पुराना बयान वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा भी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

One thought on “ईशान-तिलक की धुआंधार बल्लेबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का लक्ष्य”

Comments are closed.

Sports

पार्थ जिंदल की पोस्ट पर केएल राहुल का बड़ा जवाब

दिल्ली में रहेंगे स्टार बल्लेबाज KL Rahul Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर हलचल बढ़ गई है। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी और कुलदीप यादव के लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने के बाद केएल राहुल के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने […]

Read More
Sports

Hockey World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने दिखाया दम Junior Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने AAHF  जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 11-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह […]

Read More
Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More