PM मोदी आज 400 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, सीमा गांवों के विकास पर होगी चर्चा

Vibrant Villages Programme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 26 जुलाई 2026 को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। शाम 4:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित 400 से अधिक युवा शामिल होंगे। प्रधानमंत्री प्रतिभागियों के अनुभव सुनेंगे और सीमावर्ती गांवों के विकास, राष्ट्रीय एकता तथा युवा सहभागिता पर अपने विचार साझा करेंगे।

ऑनलाइन क्विज से चुने गए 400 से अधिक प्रतिभागी

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं का चयन देशव्यापी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। इस प्रतियोगिता में 3 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। चयनित प्रतिभागी देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

74 सीमा गांवों का कराया गया भ्रमण

4 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं को लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट सीमा गांवों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को करीब से समझा तथा स्थानीय समुदायों के जीवन, परंपराओं और विकास की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

स्थानीय समुदायों के साथ किया विकास कार्यों में सहभाग

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इनमें स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण, मॉडल पंचायत सिमुलेशन, स्थानीय कारीगरों से संवाद और रणनीतिक महत्व वाले संस्थानों का भ्रमण शामिल रहा। इसका उद्देश्य युवाओं को जमीनी स्तर पर ग्रामीण विकास और सामुदायिक भागीदारी की प्रक्रिया से जोड़ना था।

सीमा गांवों के रणनीतिक महत्व से कराया परिचय

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। सरकार का मानना है कि सीमा गांव केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, सांस्कृतिक विविधता और समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

‘विकसित भारत’ विजन से जुड़ी है पहल

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत सीमावर्ती गांवों को देश के ‘पहले गांव’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, आर्थिक विकास को गति देना, स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

15 लाख का एकमुश्त निवेश, हर महीने ₹9,250 की पक्की कमाई; जानिए पूरी स्कीम

आधे पदक देने वाले खेल बाहर, ग्लासगो में भारत की सबसे कठिन अग्निपरीक्षा

CWG 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

 

 

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?

Today’s Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
National Politics

जादवपुर में शुभेंदु अधिकारी ने दी बड़ी चेतावनी

भगवा झंडे के साथ जादवपुर पहुंचे शुभेंदु Saffron Honour Yatra: पश्चिम बंगाल में भगवा रंग और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में दक्षिण कोलकाता में ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ निकाली गई। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में […]

Read More