CWG 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

CWG 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में भारत का पदक खाता खुल गया है। बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाया। झंडू कुमार की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

पीएम मोदी बोले- आपने देश का मान बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए झंडू कुमार की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने लिखा कि झंडू कुमार ने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का पदक खाता खोला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सफलता उनकी असाधारण ताकत, अटूट संकल्प और वर्षों की अनुशासित मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का सामना करते हुए झंडू कुमार ने देश का मान बढ़ाया है और लाखों भारतीयों को प्रेरित किया है।

190 किलोग्राम वजन उठाकर जीता ब्रॉन्ज

झंडू कुमार ने प्रतियोगिता में 190 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया, जिसके दम पर उन्हें 130.9 अंक मिले और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि अंतिम प्रयास में उन्होंने 196 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन पदक जीतने के लिए पर्याप्त साबित हुआ।

‘दिमाग में सिर्फ मेडल जीतने की बात थी’

ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद झंडू कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यह उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी कि मुझे मेडल जीतना है। अब ऐसा लग रहा है जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं।” उन्होंने अपने कोचों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास की बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी। झंडू ने भरोसा जताया कि भविष्य में वह और बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए बड़े पदक जीतने का प्रयास करेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार का यह ब्रॉन्ज मेडल भारत के अभियान के लिए सकारात्मक शुरुआत माना जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

अयोध्या एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्री भार, छह महीने में 3.70 लाख से अधिक लोगों ने भरी उड़ान

विश्व में भारत के खिलाफ नैरेटिव गढ़ता बीबीसी

विश्व में भारत के खिलाफ नैरेटिव गढ़ता बीबीसी

पेपर लीक पर छात्र आंदोलन से 2027 में राहुल-अखिलेश को कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा?

Spread the love

One thought on “CWG 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई”

Comments are closed.

IND vs SL
Sports

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहा है। मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग-11 को लेकर एक अहम फैसला है। गॉल की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत के तीन स्पिनरों […]

Spread the love
Read More
Pat Cummins
Sports Uttar Pradesh

बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए करना होगा कमाल

बांग्लादेश के खिलाफ फंसी ऑस्ट्रेलिया Bangladesh vs Australia Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी में नाकाम रही और अब गेंदबाज भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर पूरी तरह दबाव नहीं बना सके हैं। दो दिन का […]

Spread the love
Read More
Shubman Gill
Sports Uttar Pradesh

शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की कमान

रोहित-विराट की विरासत बचाने की अग्निपरीक्षा India-Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। नए टेस्ट कप्तान  के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। गिल के सामने न सिर्फ श्रीलंका को उसके […]

Spread the love
Read More