अयोध्या एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्री भार, छह महीने में 3.70 लाख से अधिक लोगों ने भरी उड़ान

Ram Mandir Tourism : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। इसका सीधा असर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में 3.70 लाख से अधिक यात्रियों ने अयोध्या आने और जाने के लिए हवाई सेवा का इस्तेमाल किया। इनमें करीब 1.90 लाख यात्री अयोध्या पहुंचे, जबकि 1.80 लाख यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। लगातार बढ़ती हवाई आवाजाही यह संकेत दे रही है कि रामनगरी अब देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।

हर महीने औसतन 50 हजार से अधिक यात्रियों ने चुना हवाई सफर

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से जून के बीच औसतन हर महीने 50 हजार से अधिक यात्रियों ने अयोध्या के लिए हवाई यात्रा की। सबसे अधिक भीड़ मई 2026 में दर्ज की गई, जब 69,746 यात्रियों ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उपयोग किया। इसके बाद जनवरी (68,876) और अप्रैल (67,295) में भी यात्रियों की संख्या उल्लेखनीय रही।

देश के प्रमुख शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हिसार के लिए नियमित सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। एयरपोर्ट से इंडिगो की चार, जबकि अकासा एयर और एलायंस एयर की एक-एक दैनिक उड़ान संचालित हो रही है। बेहतर हवाई संपर्क ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अयोध्या पहुंचना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान बना दिया है।

राम मंदिर आंदोलन से एयर कनेक्टिविटी तक का सफर

राम मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों ने भी अयोध्या के विकास को नई दिशा दी। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद 5 अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ। इसके बाद 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। तभी से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

जनवरी से जुलाई (19 जुलाई तक) का यात्री आंकड़ा

जनवरी : आगमन 34,023 | प्रस्थान 34,853 | कुल 68,876

फरवरी : आगमन 29,616 | प्रस्थान 27,793 | कुल 57,409

मार्च : आगमन 31,621 | प्रस्थान 30,018 | कुल 61,639

अप्रैल : आगमन 37,859 | प्रस्थान 29,436 | कुल 67,295

मई : आगमन 35,050 | प्रस्थान 34,696 | कुल 69,746 (सर्वाधिक)

जून : आगमन 21,884 | प्रस्थान 23,289 | कुल 45,173

जुलाई (19 जुलाई तक) : आगमन 8,801 | प्रस्थान 10,376 | कुल 19,177

धार्मिक पर्यटन बना मुख्य वजह

एयरपोर्ट प्रशासन और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या आने वाले अधिकांश यात्री रामलला के दर्शन, राम मंदिर और अन्य धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों के भ्रमण के उद्देश्य से पहुंच रहे हैं। व्यावसायिक यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी ने न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाया है, बल्कि स्थानीय होटल, परिवहन, व्यापार और पर्यटन उद्योग को भी नई गति दी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

विश्व में भारत के खिलाफ नैरेटिव गढ़ता बीबीसी

PM हाउस पर राहुल का धरना विवाद, कोई नहीं आया साथ

पेपर लीक पर छात्र आंदोलन से 2027 में राहुल-अखिलेश को कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा?

खाना बनाने वाली निकली चोरनी, गिरफ्तार

2 thoughts on “अयोध्या एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्री भार, छह महीने में 3.70 लाख से अधिक लोगों ने भरी उड़ान

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More