
Paper leak : पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समस्या की जड़ सरकार खुद है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जब बीमारी ROOT में है तो FRUIT के इलाज से कोई नहीं मानने वाला। देश में हर समस्या की एक ही जड़ है, जो गई अड़ है—नाम तो सुना होगा ‘BJP’। NO FAST TRACK; BJP GO BACK!”
यह भी पढ़ें
राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि देशभर में पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों पर सीधा हमला हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे मामलों में न्याय में देरी नहीं होने दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए जल्द ही और अधिक सख्त कानूनी ढांचा लाया जा सकता है। वहीं, विपक्ष सरकार की अब तक की कार्रवाई और मंशा पर सवाल उठा रहा है। अखिलेश यादव का ताजा बयान इसी राजनीतिक टकराव की नई कड़ी माना जा रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!
महराजगंज में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

