गुप्त नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

Gupt Navaratri

योगी ने मां के चरणों में झुकाया शीश, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना

Gupt Navaratri: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्त नवरात्र में बुधवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री को देख बच्चे उनके पास पहुंचे, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की और चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने इससे पहले 6 जून को भी मां पाटेश्वरी के दर्शन किये थे।  CM योगी मंगलवार को बहराइच और श्रावस्ती में विकास कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम के बाद बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया।

यह भी पढें

QDENGA Vaccine: डेंगू के टीके से कितनी मिलेगी सुरक्षा? फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

बुधवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आये श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। सीएम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से मुलाकात भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया। दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी आदि मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

मुन्ना सिंह की अगुवाई में नौतनवां में सपा का धरना, जनसैलाब ने दिखाया दम

Arijit Singh की वापसी पर बड़ा अपडेट, ‘आवारापन 2’ का गाना पुराने कमिटमेंट का हिस्सा निकला

Market Update: शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 77,384 पर खुला; इन शेयरों में बड़ी हलचल

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, DMRC ने जारी की पूरी लिस्ट

बर्थडे के मौके पर झूठी शान में अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में

Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई को संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस […]

Read More