NEET Protest Update: CJP बोला- सरकार से वार्ता के लिए तैयार, न्यूट्रल जगह पर हो बातचीत

CJP Protest : NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच संगठन ने सरकार से बातचीत की पेशकश की है। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई है और संगठन बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बातचीत जंतर-मंतर पर हो सकती है या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर भी बैठक तय की जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार बातचीत में समय बर्बाद नहीं किया जाएगा और छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश होगी।

‘नारे सिर्फ मुद्दों तक सीमित रहें’: आशुतोष रांका

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आशुतोष रांका ने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन सकारात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, जय भीम और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, बस इन्हीं नारों तक सीमित रहें।” रांका ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को लेकर एक अलग नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी तरह के नकारात्मक या आपत्तिजनक नारों का समर्थन नहीं करेगा।

केंद्र सरकार को दी थी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

इससे पहले आशुतोष रांका ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि प्रदर्शनकारियों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो देश का युवा इसका जवाब देगा। उन्होंने 20 जुलाई को हुए मार्च को केवल एक “ट्रेलर” बताया था और कहा था कि जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में युवा दिल्ली पहुंच सकते हैं।

’20 जुलाई का मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण था’

प्रदर्शन के दौरान हुई कथित हिंसा के आरोपों को खारिज करते हुए रांका ने कहा कि 20 जुलाई का मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के बाद स्थिति बिगड़ी। उन्होंने कहा कि युवा पिछले कई दिनों से महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

FIR वापस लेने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

CJP प्रवक्ता ने कहा कि जब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसी भी कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और छात्रों के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आशुतोष रांका ने बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों से छात्रों के मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक संगठन का नहीं बल्कि देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

QDENGA Vaccine: डेंगू के टीके से कितनी मिलेगी सुरक्षा? फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

Arijit Singh की वापसी पर बड़ा अपडेट, ‘आवारापन 2’ का गाना पुराने कमिटमेंट का हिस्सा निकला

Market Update: शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 77,384 पर खुला; इन शेयरों में बड़ी हलचल

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

 

 

 

 

One thought on “NEET Protest Update: CJP बोला- सरकार से वार्ता के लिए तैयार, न्यूट्रल जगह पर हो बातचीत”

Comments are closed.

Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई को संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस […]

Read More
Asim Munir
homeslider International

अब एक ही कमांडर के नीचे पाकिस्तान की तीनों सेनाएं, असीम मुनीर की बढ़ी ताकत

Asim Munir: पाकिस्तान ने अपनी सैन्य कमान व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए फील्ड मार्शल असीम मुनीर की शक्तियों में महत्वपूर्ण इजाफा किया है। नए कानूनी ढांचे के तहत मुनीर अब प्रमुख रक्षा बल (CDF) के पद पर रहते हुए पाकिस्तान की सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त ऑपरेशनल कमान संभालेंगे। यह बदलाव देश की सैन्य […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

दही हांडी के जश्न में हादसे, पुणे में महिला की मौत; मुंबई में 22 गोविंदा घायल

Mumbai: महाराष्ट्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह गोविंदा पथकों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने की परंपरा निभाई। हालांकि, इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुणे में एक अस्थायी लोहे का ढांचा गिरने से […]

Read More