बर्थडे के मौके पर झूठी शान में अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में

Lucknow birthday party shooting

मदार खेड़ा सिंसेडी रोड स्थित स्पैरो रिजार्ट में रविवार रात हुई घटना का मामला

गिरफ्तार आरोपी शहर के चर्चित शर्मा चाय वाले का बेटा बताया जा रहा है

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मदार खेड़ा सिंसेडी रोड पर स्थित स्पैरो रिजार्ट में रविवार देर रात बर्थडे के मौके पर अवैध तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंककर झूठी शान दिखाने वाले आरोपी लालबाग निवासी गोपाल शर्मा (चाय वाले) के 31 वर्षीय बेटे गौरव शर्मा को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

जबकि दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घटना की जानकारी होने पर लापरवाही बरतने वाले कनकहा चौकी प्रभारी निमेश दुबे को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने जांच पड़ताल के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।लालबाग निवासी गोपाल शर्मा चाय वाले गोपाल शर्मा के बेटे गौरव शर्मा के बर्थडे पार्टी के लिए रिंकू तिवारी उर्फ आशीष तिवारी के जरिए स्पैरो रिजार्ट को बुक कराया गया था।

यह भी पढें

तालकटोरा के बाद अब अलीगंज में नाबालिग लड़की से चलती कार में गैंगरेप

बताया जा रहा है कि रविवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान डीजे पर डिस्को गाने पर अवैध तमंचे लेकर गौरव शर्मा झूठी शान दिखाते हुए अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ऊंची रसूख रखने वाले के आगे पुलिस घुटने टेक दिए और बिना कुछ कार्रवाई कर लौट आई थी। जैसे ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिम्मेदार अफसरों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी जांच पड़ताल करने में जुट गए।

घटना की जानकारी होने के बाद लापरवाही बरतने वाले कनकहा चौकी प्रभारी निमेश दुबे को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज और सीतापुर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र सुबेदार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी लालबाग निवासी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

Trump Tariff on Canada : ट्रंप ने कनाडा पर कसा शिकंजा, 50% टैरिफ से बढ़ी चिंता

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

महिला सशक्तिकरण को रफ्तारः भारत-फिलिस्तीन ने ‘तुराथी’ सेंटर को दी हरी झंडी

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

 

One thought on “बर्थडे के मौके पर झूठी शान में अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में”

Comments are closed.

Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई को संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस […]

Read More