आज है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Monthly Durgashtami

Monthly Durgashtami मासिक दुर्गाष्टमी व्रत मां दुर्गा के लिए किया जाता है। ये व्रत हर महीने अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से नवरात्री में किए जाने वाले उपवास के जितना ही फल मिलता है।

आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की कथा के बारे में

मासिक दुर्गाष्टमी की व्रत कथा पौराणिक मान्यताओं अनुसार,प्राचीन काल में असुर दंभ को महिषासुर नाम के एक पुत्र की प्राप्ति हुई थी, जिसके भीतर बचपन से ही अमर होने की प्रबल इच्छा थीं।अपनी इसी इच्छा की पूर्ति के लिए उसने अमर होने का वरदान हासिल करने के लिए ब्रह्मा जी की घोर तपस्या आरंभ की।महिषासुर द्वारा की गई इस कठोर तपस्या से ब्रह्मा जी प्रसन्न हुए और उसे मनचाहा वरदान मांगने को कहा, ऐसे में महिषासुर, जो सिर्फ अमर होना चाहता था, उसने ब्रह्मा जी से वरदान मांगते हुए खुद को अमर करने के लिए उन्हें बाध्य कर दिया।

परन्तु ब्रह्मा जी ने महिषासुर को अमरता का वरदान देने की बात ये कहते हुए टाल दी कि जन्म के बाद मृत्यु और मृत्यु के बाद जन्म निश्चित है, इसलिए अमरता जैसी किसी बात का कोई अस्तित्व नहीं है। जिसके बाद ब्रह्मा जी की बात सुनकर महिषासुर ने उनसे एक अन्य वरदान मांगने की इच्छा जताई और कहा- कि ठीक है स्वामी, यदि मृत्यु होना तय है तो मुझे ऐसा वरदान दे दीजिए कि मेरी मृत्यु किसी स्त्री के हाथ से ही हो, इसके अलावा अन्य कोई दैत्य, मानव या देवता, कोई भी मेरा वध ना कर पाए।

जिसके बाद ब्रह्मा जी ने महिषासुर को दूसरा वरदान दे दिया। ब्रह्मा जी द्वारा वरदान प्राप्त करते ही महिषासुर अहंकार से अंधा हो गया और इसके साथ ही बढ़ गया उसका अन्याय। मौत के भय से मुक्त होकर उसने अपनी सेना के साथ पृथ्वी लोक पर आक्रमण कर दिया, इससे धरती पर चारों तरफ से तबाही मच गई। उसके बल के आगे समस्त जीवों और प्राणियों को नतमस्तक होना ही पड़ा। जिसके बाद पृथ्वी और पाताल को अपने अधीन करने के बाद अहंकारी महिषासुर ने इन्द्रलोक पर भी आक्रमण कर दिया, जिसमें उन्होंने इन्द्र देव को पराजित कर स्वर्ग पर भी कब्ज़ा कर लिया।

ये भी पढ़े

आज का दिन किसके लिए शुभ, किसे रहना होगा सतर्क?

महिषासुर से परेशान होकर सभी देवी-देवता त्रिदेवों अर्थात महादेव, ब्रह्मा और विष्णु के पास सहायता मांगने पहुंचे। इस पर विष्णु जी ने उसके अंत के लिए देवी शक्ति के निर्माण की सलाह दी।जिसके बाद सभी देवताओं ने मिलकर देवी शक्ति को सहायता के लिए पुकारा और इस पुकार को सुनकर सभी देवताओं के शरीर में से निकले तेज ने एक अत्यंत खूबसूरत सुंदरी का निर्माण किया। उसी तेज से निकली मॉं आदिशक्ति जिसके रूप और तेज से सभी देवता भी आश्चर्यचकित हो गए।

त्रिदेवों की मदद से निर्मित हुई देवी दुर्गा को हिमवान ने सवारी के लिए सिंह दिया और इसी प्रकार वहां मौजूद सभी देवताओं ने भी मॉं को अपने एक-एक अस्त्र-शस्त्र सौंपे और इस तरह स्वर्ग में देवी दुर्गा को इस समस्या हेतु तैयार किया गया।माना जाता है कि देवी का अत्यंत सुन्दर रूप देखकर महिषासुर उनके प्रति बहुत आकर्षित होने लगा और उसने अपने एक दूत के जरिए देवी मॉं के पास विवाह का प्रस्ताव तक पहुंचाया। अहंकारी महिषासुर की इस ओच्छी हरकत ने देवी भगवती को अत्याधिक क्रोधित कर दिया, जिसके बाद ही मॉं ने महिषासुर को युद्ध के लिए ललकारा।

मॉं दुर्गा से युद्ध की ललकार सुनकर ब्रह्मा जी से मिले वरदान के अहंकार में अंधे हो चुके महिषासुर उनसें युद्ध करने के लिए तैयार भी हो गया। इस युद्ध में एक-एक करके महिषासुर की संपूर्ण सेना का मॉं दुर्गा ने सर्वनाश कर दिया।इस दौरान माना ये भी जाता है कि ये युद्ध पूरे नौ दिनों तक चला। जिस दौरान असुरों के सम्राट महिषासुर ने विभिन्न रूप धरकर देवी मॉं को छलने की कई बार कोशिश की, लेकिन उसकी सभी कोशिश आखिरकार नाकाम रही और देवी भगवती ने अपने चक्र से इस युद्ध में महिषासुर का सिर काटते हुए उसका वध कर दिया। अंत: इस तरह देवी भगवती के हाथों महिषासुर की मृत्यु संभव हो पाई। माना जाता है कि जिस दिन मॉं भगवती ने स्वर्ग लोक, पृथ्वी लोक और पाताल लोक को महिषासुर के पापों से मुक्ति दिलाई उस दिन से ही दुर्गा अष्टमी का पर्व प्रारम्भ हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

कार्डियक अरेस्ट में हर सेकंड कीमती, आप भी बचा सकते हैं किसी की जिंदगी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्रम विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

जयशंकर ने जांजीबार के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

कोरोना ने फिर दी दस्तक: भागलपुर में बुजुर्ग संक्रमित, प्रशासन अलर्ट मोड में

होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा समुद्री हादसा: तेल और LPG से जुड़े जहाजों में धमाके का दावा, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा

LPG के बाद अब एथेनॉल से चलेगा किचन? सरकार बना रही नई नीति, सब्सिडी मिलने की भी उम्मीद

Spread the love

homeslider National

NEET Protest Update: CJP बोला- सरकार से वार्ता के लिए तैयार, न्यूट्रल जगह पर हो बातचीत

CJP Protest : NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच संगठन ने सरकार से बातचीत की पेशकश की है। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई है और संगठन बातचीत के […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, DMRC ने जारी की पूरी लिस्ट

Delhi Metro News  : राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में जारी प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय […]

Spread the love
Read More
homeslider National

CJP Protest: छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का हमला तेज, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

CJP Protest :  राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी आंदोलनरत छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ( TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भी […]

Spread the love
Read More