मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

Maulana Jarjis

भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज

पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर विवादित बयान देने वाले मौलाना की तलाश में जुटी

ए अहमद सौदागर

कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि धर्म चाहे कोई भी हो उसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म में साफ है कि किसी को तकलीफ पहुंचाना हराम है। लेकिन इस कलयुग में कुछ ऐसे धर्मगुरु हैं जो अपनी वाहवाही लूटने के लिए कुछ भी बोल बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां इटावा निवासी मौलाना जर्सिस ने भगवान श्री कृष्ण जी को पांचों वक्त का पक्का नमाज़ी बता दिया। इस विवादित बयान को लेकर सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को मौलाना जर्सिस मानो एक बड़ी ठेस पहुंचाई है। इस संबंध में शिविर चतुर्वेदी सहित तीन लोगों की तहरीर पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार को शिशिर चतुर्वेदी सहित तीन लोगों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि इटावा निवासी मौलाना जर्सिस ने बीते 23 जून 2026 को एक तकरीर के दौरान विवादित बयान देते हुए आरधेय भगवान श्री कृष्ण को पक्का नमाज़ी बता दिया। यह बयान मानों सनातन धर्म का घोर अपमान है बेहद निंदनीय है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि इस देश में रहने वाले सौ करोड़ सनातनियों को ठेस पहुंचाई गई है।

बताया जा रहा है कि विवादित भाषण देने वाले मौलाना जर्सिस भले ही खुद को कुछ समझें, लेकिन कड़वा सच यह है कि इस्लाम धर्म में किसी के मजब के खिलाफ अनाप-शनाप बयान या फिर कहना बेहद ग़लत है। इसके बावजूद भी कुछ ऐसे धर्मगुरु हैं जो गलत बयानबाजी कर इस्लाम धर्म को बदनाम करने में जुटे हुए हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक वादी शिशिर चतुर्वेदी पांच लोगों की तहरीर पर मौलाना जर्सिस के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और सही पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 200 से अधिक घायल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

शाह-योगी की दिल्ली बैठक से बदल गई UP चुनाव की सियासी बिसात

Spread the love

One thought on “मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान”

Comments are closed.

Delhi homeslider

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतीश गोलचा हटे, अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस आयुक्त (CP) सतीश गोलचा को उनके निर्धारित कार्यकाल से पहले पद से हटा दिया। गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया […]

Spread the love
Read More
Mass Marriage Scheme
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, […]

Spread the love
Read More
homeslider International

डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

Delivery Boys : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले डिलीवरी बॉयज के लिए पुलिस ने सजा का तरीका बदल दिया है। अब पहली बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर डिलीवरी एजेंटों से जुर्माना वसूलने के बजाय उन्हें चार घंटे का अनिवार्य ट्रैफिक सेफ्टी लेक्चर अटेंड करना होगा। पुलिस का मानना है […]

Spread the love
Read More