डोपिंग केस में ICC सख्त, मोहम्मद नवाज के रन-विकेट रिकॉर्ड बुक से बाहर

Mohammad Nawaz Doping Case

Mohammad Nawaz Doping Case :  पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी 2026 से 1 मई 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किए गए उनके सभी प्रदर्शन को रिकॉर्ड से हटाने का फैसला किया है। इस अवधि में बनाए गए रन, लिए गए विकेट और अन्य व्यक्तिगत आंकड़े आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं रहेंगे।

यह मामला फरवरी 2026 में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान लिए गए डोप टेस्ट से जुड़ा है। जांच में नवाज के सैंपल में Carboxy-THC पाया गया, जो प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की श्रेणी में आता है। नवाज ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह पदार्थ उन्होंने प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि प्रतियोगिता से बाहर के समय लिया था।

ICC ने उन्हें तीन महीने के निलंबन की सजा सुनाई, जिसे एक  मई 2026 से प्रभावी माना गया। हालांकि, नशा मुक्ति पुनर्वास कार्यक्रम पूरा करने के कारण एंटी-डोपिंग नियमों के तहत उनकी प्रभावी प्रतिबंध अवधि घटकर एक महीने रह गई। चूंकि निलंबन अवधि का अधिकांश समय बीत चुका है, इसलिए नवाज अब दोबारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के पात्र हैं।

ICC के फैसले के अनुसार सात  फरवरी से  एक मई 2026 के बीच खेले गए सात अंतरराष्ट्रीय मैचों में नवाज के 15 रन, सात विकेट और चार  कैच आधिकारिक रिकॉर्ड से हटा दिए जाएंगे। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहद दुर्लभ मामला माना जा रहा है, जिसमें किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रदर्शन को आधिकारिक रिकॉर्ड बुक से निरस्त किया गया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 200 से अधिक घायल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

UN के तीन मंचों पर भारत ने दिया सतत विकास, ऊर्जा बदलाव पर जोर

Spread the love

2 thoughts on “डोपिंग केस में ICC सख्त, मोहम्मद नवाज के रन-विकेट रिकॉर्ड बुक से बाहर

Comments are closed.

CPL 2026
Sports

शिमरोन हेटमायर ने मचाया तूफान, 40 गेंदों में ठोका तूफानी शतक; चौके-छक्कों की बरसात

CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में सोमवार को शिमरोन हेटमायर के बल्ले का ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने मुकाबले का रुख ही बदल दिया। गयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए हेटमायर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उनकी […]

Spread the love
Read More
Gayaji
Sports

बास्केटबॉल में गयाजी का दबदबा, बेटियां बनीं बिहार चैंपियन तो बेटों ने जीता कांस्य पदक

Gayaji: 13वीं यूथ बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गयाजी की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गया की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर को 42-18 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। खास बात यह रही कि पूरी प्रतियोगिता में […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

ICC ने श्रीलंका से छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट

New Delhi: श्रीलंका क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बड़ा झटका लगा है। 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अब श्रीलंका में नहीं होगी। ICC ने टूर्नामेंट को श्रीलंका से स्थानांतरित करने का फैसला किया है। हालांकि, प्रतियोगिता की नई मेजबानी किस देश को दी जाएगी, इसकी आधिकारिक […]

Spread the love
Read More