भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां

   शाश्वत तिवारी

NASSCOM Disha Program Sri Lanka : भारत और श्रीलंका के बीच डिजिटल और तकनीकी सहयोग को एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई देते हुए कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के उभरते हुए तकनीकी लघु एवं मध्यम उद्योगों (टेक एसएमई) के विकास के लिए नैसकॉम के खास टेक एसएमई मेंटरशिप प्रोग्राम ‘दिशा’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस लॉन्च के साथ ही श्रीलंका भारत के बाहर पहला देश है, जहां नैसकॉम द्वारा यह प्रोग्राम लॉन्च किया जा रहा है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा दिशा प्रोग्राम नैसकॉम एसएमई काउंसिल की एक व्यवस्थित और असरदार पहल है, जिसे एसएमई टेक एंटरप्रेन्योर्स को रणनीतिक बिज़नेस गाइडेंस, संगठनात्मक दिशा-निर्देश और विकास के लिए काम की जानकारी देकर मदद करने के लिए बनाया गया है।

उच्चायोग ने कहा कार्यक्रम की शुरुआत नैसकॉम के प्रेसिडेंट राजेश नाम्बियार के संबोधन से हुई, जिन्होंने भारत-श्रीलंका टेक पार्टनरशिप की मजबूती और एआई की दुनिया में मौजूद अपार संभावनाओं पर जोर दिया। भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने अपने संबोधन में टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारत के साथ मजबूत पार्टनरशिप बनाने के प्रति श्रीलंकाई इंडस्ट्री लीडर्स की प्रतिबद्धता की सराहना की। श्रीलंका के डिजिटल इकोनॉमी के डिप्टी मिनिस्टर एरंगा वीरा रत्ने ने श्रीलंकाई टेक एसएमई के लिए यह मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू करने के नैसकॉम के प्रयासों की तारीफ की और इस पार्टनरशिप के लिए श्रीलंका सरकार के समर्थन का भरोसा दिलाया।

लॉन्च के बाद टेक्नोलॉजी, पार्टनरशिप और एआई के विषय पर एक पैनल चर्चा हुई, जिसमें श्रीलंका और भारत के जाने-माने फाउंडर्स और सीईओ शामिल हुए। दिशा कार्यक्रम के पहले चरण के लिए श्रीलंका की 48 टेक एसएमई कंपनियों का चयन किया गया है। नैसकॉम एसएमई काउंसिल द्वारा तैयार इस कार्यक्रम के तहत इन चुनिंदा टेक उद्यमियों को भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों से सीधा रणनीतिक बिजनेस मार्गदर्शन, संगठनात्मक दिशा और विकास से जुड़े व्यावहारिक सुझाव मिलेंगे। भारतीय आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों के प्रमुख बिज़नेस चैंबर नैसकॉम के प्रेसिडेंट नाम्बियार की अगुवाई में भारतीय आईटी/टेक सीईओ का एक हाई-लेवल डेलीगेशन 15-16 जुलाई 2026 को कोलंबो के दौरे पर गया था। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’  नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका की निरंतर मदद करता रहता है। अब भारत द्वारा शुरू की गई यह पहल श्रीलंका के आईटी इकोसिस्टम के लिए मील का पत्थर साबित होती प्रतीत हो रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

डोपिंग केस में ICC सख्त, मोहम्मद नवाज के रन-विकेट रिकॉर्ड बुक से बाहर

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More