जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 200 से अधिक घायल

Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra :  जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन गुरुवार को पुरी के ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में अफरा-तफरी मचने से एक भक्त की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ हुई। बताया जा रहा है कि 200 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को मंदिर से बाहर निकालते समय ग्रैंड रोड पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दम घुटने से एक श्रद्धालु बेहोश हो गया, जिसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर प्रभावित श्रद्धालुओं को भीड़ से निकाला और उन्हें पुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। स्थानीय प्रशासन ने ग्रैंड रोड पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी मेडिकल टीमें तैनात कर दी हैं।

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

रथ यात्रा 2026 की शुरुआत

दुनिया भर में प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी रथ यात्रा गुरुवार को शुरू हो गई। लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को 12वीं शताब्दी के प्रसिद्ध मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक की वार्षिक यात्रा के लिए इकट्ठा हुए। घंटे-घड़ियाल, शंख और झांझ की ध्वनियों के बीच पहले चक्रराज सुदर्शन को मुख्य मंदिर से बाहर निकाला गया और देवी सुभद्रा के ‘दर्पदलन’ रथ पर स्थापित किया गया। इसके बाद ‘शून्य पहंडी’ जुलूस में देवी सुभद्रा की मूर्ति को रथ पर चढ़ाया गया। अंत में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति मंदिर से बाहर निकलते ही ग्रैंड रोड पर भक्तों ने ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारे लगाए।

बारिश और जलभराव से निपटने की तैयारियां

रथ यात्रा के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने पुरी में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने पुरी नगर निगम (PMC) के साथ मिलकर 24 घंटे अलर्ट टीमें तैनात की हैं। पिछले 24 घंटों में पुरी में करीब 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार को अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने बुधवार रात पुरी के संवेदनशील इलाकों का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने रेड क्रॉस अस्पताल क्षेत्र समेत कई जगहों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाली पंपिंग यूनिटें तैनात की जाएं, बाईपास पाइपलाइन लगाई जाएं और रथ यात्रा के दौरान सड़कें सूखी व यातायात योग्य रखी जाएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

UN के तीन मंचों पर भारत ने दिया सतत विकास, ऊर्जा बदलाव पर जोर

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

 

Spread the love

3 thoughts on “जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 200 से अधिक घायल

Comments are closed.

Bengaluru
National

बेंगलुरु ISIS साजिश मामले में बड़ा फैसला, सैयद फसिउर रहमान को सात साल की कठोर सजा

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ISIS से जुड़ी आतंकी साजिश के मामले में विशेष NIA अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी सैयद फसिउर रहमान को आतंकी साजिश में शामिल होने का दोषी मानते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 48 हजार रुपये […]

Spread the love
Read More
Floods in Nepal
Bihar National

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा?

Floods in Nepal: नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने से रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थिति बिगड़ गई। बाढ़ के तेज बहाव से सड़कें, पुल और कई अहम ढांचे प्रभावित हुए हैं। इस […]

Spread the love
Read More
Jaipur
National

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, SC जज ने CJI को लिखे पत्र

Jaipur: राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर शिकायतों का मामला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को कई पत्र लिखकर जस्टिस शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, […]

Spread the love
Read More