
Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस आयुक्त (CP) सतीश गोलचा को उनके निर्धारित कार्यकाल से पहले पद से हटा दिया। गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। नियुक्ति का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अनुराग कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद अनुराग कुमार की नियुक्ति की गई है। वे अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।
अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। दिल्ली पुलिस में उन्होंने DCP नॉर्थ-ईस्ट और डीसीपी नॉर्थ के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है। इसके बाद वे प्रतिनियुक्ति पर IB चले गए, जहां लंबे समय तक विभिन्न अहम पदों पर कार्यरत रहे। हाल ही में उनका एजीएमयूटी कैडर में स्थानांतरण किया गया था।
वहीं, 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एसबीके सिंह का स्थान लिया था। उनका कार्यकाल 2027 तक प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद सतीश गोलचा आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे।
दिल्ली पुलिस में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पुलिस की भूमिका लगातार चर्चा में रही है। हालांकि, गृह मंत्रालय ने इस बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान
जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 200 से अधिक घायल
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी
डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास


2 thoughts on “दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतीश गोलचा हटे, अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर”
Comments are closed.