बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

Shubham Murder Case

छिपकर रह रहे हत्यारोपी को यूपी STF ने राजस्थान से दबोचा

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Shubham Murder Case :  राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बीते 14 जुलाई 20219 को टैक्सी बुक कराने के बाद चालक शुभम पांडेय की लूट के इरादे से हत्या करने वाले फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश मोनू यादव को यूपी STF की टीम ने राजस्थान राज्य के डीडवाना इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। वह साथियों संग मिलकर चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा जाने के बहाने टैक्सी बुक कराकर घटना को अंजाम दिया था। कातिल चालक की जान लेने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था।

STF टीम के ASP दिनेश कुमार के मुताबिक टैक्सी चालक गोरखपुर जिले के बड़हलगंज का रहने वाला था और वह टैक्सी चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था। इस मामले में हत्यारोपी मोनू यादव के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज था। आरोपी साथियों संग मिलकर घटना को अंजाम देकर मोनू यादव फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

यह भी पढ़ें 

इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train?

 

STF के ASP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बलिया जिले के सुखपुरा निवासी मोनू यादव राजस्थान राज्य के डीडवाना इलाके में छिपकर रह रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उपनिरीक्षक राहुल परमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी श्रीगोविन्द, देवेश द्विवेदी, अरविंद सिंह व सत्यम यादव राजस्थान राज्य के डीडवाना पहुंचे जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

STF के मुताबिक पकड़े गए इनामी बदमाश मोनू यादव ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों मिथलेश पांडेय, छोटू व मोहन यादव के साथ मिलकर 14 जुलाई 2019 की रात हवाई अड्डा जाने के बहाने एक टैक्सी बुक किया था। आरोपितों ने गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी शुभम पांडेय पुत्र रामनारायण पांडेय की वाहन लूटने की नीयत से मोनू यादव ने साथियों के साथ मिलकर मौत की नींद सुलाने के बाद शुभम के शव को नहर में फेंक दिया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी लेकिन कातिल मोनू यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने उसे दबोचने की जिम्मेदारी यूपी STF को सौंपी थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train?

देविका रानी ने दिया था पहला लम्बा किसिंग सीन

इस बार मेसी गोल्डन बूट जीतने की रेस मे

 

Spread the love

2 thoughts on “बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Crime News Rajasthan

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

Rajasthan: राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ चले जाने से नाराज परिजनों ने उससे सामाजिक रूप से नाता तोड़ने का फैसला किया। इसी के तहत परिवार ने शनिवार को जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh
Crime News Uttar Pradesh

बांदा में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में; महिला के आरोपों की जांच जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। त्योहार मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव लौटे युवक का शव उसके घर के दरवाजे पर मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डंडे से किए गए हमले में लगी […]

Spread the love
Read More