कनेक्शन नहीं है, मत घबराइये, मिलेगा LPG सिलेंडर , चंद मिनटों में बुकिंग और डिलीवरी

चंद मिनटों में बुकिंग और डिलीवरी

 LPG Cylinder News : मिडिल ईस्ट युद्ध के समय जिस तरह LPG की किल्लत नजर आ रही थी, अब हालात विपरीत नजर आ रहे हैं। अब आप बिना कनेक्शन के ही कुछ ही मिनटों में एलपीजी सिलेंडर घर मंगा सकेंगे। दरअसल, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने HPCL के साथ साझेदारी कर देश की पहली ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की है। इसके तहत ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए घर बैठे LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। बता दें कि इंस्टामार्ट, ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाले प्लेटफॉर्म स्विगी का प्लेटफॉर्म है।

कनेक्शन की कोई जरूरत नहीं

इंस्टामार्ट और HPCL की साझेदारी के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपना नया ‘HP Navya’ 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर भी लॉन्च किया है। इसके अलावा ग्राहक मौजूदा 5 किलोग्राम के मेटल LPG सिलेंडर का भी ऑर्डर कर सकेंगे। अहम बात है कि इस सर्विस के लिए LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। यानी छात्र, नौकरीपेशा लोग, किराए पर रहने वाले और छोटे परिवार भी बिना पारंपरिक घरेलू गैस कनेक्शन के सिलेंडर मंगा सकेंगे। इस सुविधा की शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है।

पहली बार ऑर्डर पर केवाईसी जरूरी

पहली बार सिलेंडर ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को पहचान सत्यापन (KYC) और डिलीवरी से जुड़े जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे। इसके बाद भविष्य में किए गए ऑर्डर रिफिल माने जाएंगे और डिलीवरी के समय खाली सिलेंडर वापस ले लिया जाएगा। इंस्टामार्ट पर किए गए सभी ऑर्डर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए पूरे किए जाएंगे।

सिलेंडर की डिलीवरी प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाएगी। HPCL ने बताया कि HP Navya सिलेंडर को पारंपरिक स्टील सिलेंडर के हल्के और जंग-रोधी विकल्प के तौर पर पेश किया है। इसकी बॉडी पारदर्शी है, जिससे यूजर गैस का लेवल देख सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन अपार्टमेंट, छोटे परिवारों और ऐसे घरों के लिए है जो एक सुविधाजनक सेकेंडरी LPG सिलेंडर चाहते हैं।

इंस्टामार्ट के CEO का कहना है

इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा कि कंपनी ने किराने के सामान से आगे बढ़कर ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए विस्तार किया है। HPCL के साथ साझेदारी सुरक्षा और भरोसे के मानकों को बनाए रखते हुए इस सुविधा को एक जरूरी घरेलू सर्विस तक बढ़ाती है। वहीं, HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य LPG को ज्यादा लोगों तक आसान और सुरक्षित तरीके से पहुंचाना है। इंस्टामार्ट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने से ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। बत दें कि फिलहाल इंस्टामार्ट देश के 131 से अधिक शहरों में 50,000 से ज्यादा उत्पाद (SKU) की डिलीवरी करता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

आगरा से कोलकाता तक ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर

धोखा या ब्लैकमेल से संबंध बने तो माना जायेगा रेप

युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार

 

2 thoughts on “कनेक्शन नहीं है, मत घबराइये, मिलेगा LPG सिलेंडर , चंद मिनटों में बुकिंग और डिलीवरी”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

लद्दाख में 3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और विकास कार्यों को गति देना है। परियोजनाओं के तहत परिवहन, बिजली, […]

Read More
Delhi
National

दर्जन भर प्रांत के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये अजीत दुबे, काशी के डॉ. अशोक सिंह बने महामंत्री भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य के लिए कार्य करने वाले लोगों को मिली तरजीह महिला प्रकोष्ठ की ज़िम्मेदारी सँभालेंगी सुविख्यात कवयित्री डा. जयति ओझा Delhi: बीते दिनों संपन्न हुई विश्व भोजपुरी सम्मेलन की संगठनात्मक बैठक में लगातार चौथी […]

Read More
Lucknow
homeslider National

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी

Lucknow: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी। देश के विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. कलाम को उनकी सादगी, दूरदर्शी सोच और युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों के लिए आज भी याद किया जाता है। […]

Read More