- सपा के लोडर मनबढ़, अखिलेश के नियंत्रण में नहीं रहे नेता-कार्यकर्ता: OP
- अखिलेश के वादों पर जनता को भरोसा नहीं: राजभर
- सपा नेता गुंडई से आगे नहीं बढ़ पा रहे: राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव मीडिया के सामने महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं करने और सरकार बनने पर कार्रवाई करने का वादा करते हैं, लेकिन कौशांबी में उनके नेता हरि मोहन सिंह यादव ने एक दलित बुजुर्ग महिला को पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना पर अखिलेश यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

हरि मोहन सिंह यादव
‘सपा के लोडर मनबढ़, अखिलेश के नियंत्रण में नहीं’
राजभर ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के लोडर बहुत ढीठ हो गए हैं और जगह-जगह अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता और कार्यकर्ता मारपीट और गुंडई वाली भाषा से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश की असली समस्या उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनबढ़ होना नहीं, बल्कि उनका आंखें मूंदे रहना है। उनके लोडर अब उनके नियंत्रण में नहीं हैं और खुद को खुदा समझने लगे हैं।
गंगा में खड़े होकर वचन दें, तब भी जनता भरोसा नहीं करेगी
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश के वादों पर प्रदेश की जनता भरोसा करने वाली नहीं है। उन्होंने गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज से अपील की कि वे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर विचार करें। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव चाहे गंगा में खड़े होकर भी अपराध रोकने का वचन दें, तब भी जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महराजगंज कार्यालय पर आज जिला कांग्रेस कमेटी की हुई आवश्यक बैठक
सोने-चांदी में तेजी, दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 महंगी
जीटी रोड होगा सिग्नल फ्री, 1.5 लाख वाहनों को राहत
