मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आये समय रैना

हाथ थामे दिखे, भारी भीड़ में गिरे शख्स को उठाया

Samay Raina News : कॉमेडियन समय रैना का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर भीड़ से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके साथ जो लड़की थी, वह कौन हैं? गौरतलब है कि बीते दिनों समय रैना और फिल्म 12th फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच डेटिंग की अफवाहें चर्चा में थीं।  अब सामने आए नए वीडियो के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 की शूटिंग के बाद समय रैना बाहर निकलते दिखाई देते हैं। इस दौरान वहां पैपराजी और फैंस की भीड़ मौजूद थी। भीड़ के बीच समय एक मास्क पहने लड़की का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकालते हुए कार तक ले जाते नजर आते हैं। वहीं समय रैना जब मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामकर बाहर निकल रहे थे, तभी एक शख्स गिर गया। इसके बाद समय ने तुरंत उसका हाथ पकड़कर उसे उठाया।

समय-मेधा की डेटिंग अफवाहें चर्चा में थीं

इससे पहले समय और मेधा शंकर को लेकर भी डेटिंग की अफवाहें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग रास्तों से निकल गए। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने समय पर तीन  लाख जुर्माना लगाया

वहीं, मंगलवार को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी के केस में यह आदेश दिया। इसकी सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने की। बेंच ने कहा कि हमारे आदेश के बावजूद रैना ने अपने शो पर किसी दिव्यांग को नहीं बुलाया। अदालत ने कहा था कि हमें लगता है कि रैना ने अदालत को गुमराह किया और हमारे आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया। हम उन पर जुर्माना लगाते हैं, जिसे 2 हफ्ते में जमा करना होगा।

अदालत क्योर SMA  इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें रैना के शो पर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के खर्च पर असंवेदनशील टिप्पणी करने और दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप है। फाउंडेशन की वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि रैना ने अपने किसी भी शो में शामिल होने के लिए उनसे या किसी अन्य दिव्यांगजन से कभी संपर्क नहीं किया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा तालिबानी सजा

Dhamaal 4 की सुनामी, कमाई 100 करोड़ के करीब

अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

T20 जीरो और ODI में हीरो, एकदम बदल गये अक्षर पटेल

 

 

 

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
Crime News International

बाढ़ का खतरा भांप शिक्षक ने खाली कराया स्कूल, 1643 बच्चों की बची जान

Kathmandu: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक स्कूल प्रिंसिपल की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने सैकड़ों नहीं, बल्कि 1643 बच्चों की जिंदगी बचा ली। नुवाकोट जिले के त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की सूचना मिली। स्कूल परिसर में उस […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं, शराबी बता झाड़ा पल्ला पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह भुलसी गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा […]

Spread the love
Read More